दारू झन पिया रे भाई, दारू झन पिया रे भाई...नशाविरोधी गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया नशे के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:-
दारू झन पिया रे भाई, दारू झन पिया रे भाई-
दारु में देखा होवत हैं लड़ाई दारू झन पिया रे भाई-
घर परिवार बेटा नाती से लड़ाई-
और देखा बात-बात में थाना में पहुच जाई-
दारू झन पिया रे भाई...
Posted on: Jul 07, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
संगी समाज ला बताबो, हमर समाज में दारु महुआ ला छोड़ाबो...जागरूकता गीत
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से नशामुक्ति पर एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
संगी समाज ला बताबो-
हमर समाज में दारु महुआ ला छोड़ाबो-
संगी समाज ला बताबो-
रिकिम-रिकिम खाना पीना सब्ज़ी ला बनाबो-
समाज ला बताबो-
छोला रोटी सब कुछ खवाबो-
संगी समाज ला...
Posted on: Jun 30, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 21st June 2017-
आदिवासियों का शोषण: जंतर-मंतर पर करेंगे धरना-प्रदर्शन- दैनिक भास्कर-
आदिवासी सेंगेल अभियान का सम्मेलन 21 को होगा- दैनिक भास्कर-
केंद्र व प्रदेश सरकार आदिवासी किसानों पर जुल्म कर रही हैः कुणाल चौधरी- नईदुनिया-
आदिवासी बाहुल्य दर्रीपाली में 5 परिवारों का है हुक्कापानी बंद- नईदुनिया-
Posted on: Jun 21, 2017. Tags: DINESH WATTI NEWS
दो माह से हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प खराब है मैकेनिक देखने भी नहीं आया, अधिकारी नहीं सुनते...
ग्राम पंचायत-दर्री, पोस्ट-दर्री, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव के साथी मुनिनाथ है जो बता रहे है कि ग्राम दर्री वार्ड नं -3 में दो माह के ऊपर से हैंडपंप खराब हैं जिसके कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है इसके लिए सरपंच के पास आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है कोई मैकेनिक देखने भी नहीं आया है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके| P.H.E.@9893485805. मुनिनाथ @7354403620
Posted on: Jun 21, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
वोट मांगने के समय हमारे नेता सबको पहचानते हैं पर उसके बाद से ही सब गरीब को भूल जाते हैं...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि आज देश आज़ाद हुए 70 साल हो गए लेकिन जिधर देखो और सीजीनेट में सुनो तो समझ में आता है कि सभी ओर बस समस्या और समस्या है, गरीब परेशान है. आज के जितने नेता हैं वो सिर्फ वोट मांगने के समय आते हैं और पहचानते हैं जीतने के बाद भूल जाते हैं अब हम गरीबों की मदद कौन करेगा आज हमारे समाज चाहे वो शहर हो गाँव ,मोहल्ले सभी जगह समस्याओ का अम्बार लगा है लगता है हमारे नेता गरीब की समस्या का हल नहीं करना चाहते वरना 70-75 साल से समस्याएँ क्यों नहीं हल हो रही हैं? कोई भी हम गरीब लोगों की मदद करने को तैयार नहीं है | कैलाश सिंह पोया@9753553881
