काम करने वालो को पैसा नहीं मिला और नहीं करने वालो का फर्जी उपस्थिति दिखाकर पेमेंट दिया जा रहा है...

ग्राम-धावड़ी, पंचायत-टेमनी, ब्लॉक आठनेर जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से शिवप्रकाश सिंह बता रहे हैं उनके गाँव में मनरेगा के तहत डेम का काम चल रहा है, जिसके लोग काम कर रहे हैं, उनका कहना है, जो काम पर जा रहे हैं उनको पेमेंट नहीं दिया जा रहा है और जो नहीं जा रहे हैं उन्हें पेमेंट मिल गया है, फर्जी उपस्थिति लगायी जा रही है और मशीन से भी काम कराया जा रहा है , इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी देकर उचित कारवाही कराने और मजदूरों को काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098025016. सहायक सचिव@7747892615. (168641)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BETUL MP NREGA PROBLEM SHIVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

मेरे गाँव में कुछ लोग हाल में ही बाहर से लौटे हैं वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं...

सूरदास पैकरा ग्राम कोठानपानी जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कुछ लोग मजदूरी करके उनके गाँव में बाहर से अपने घर आएं है जो लॉक डाउन के नियमो का पालन नही कर रहे है जैसा कि आप सबको पता है कोरोना महामांरी एक छुवा छूत  की बीमारी है इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हम सबका कर्तव्य है ताकि कोविड 19 को जड़ से मिटाया जा सके |  अतः  लोगो से अपील है कि   सरकार के नियमो की पालन करें और डिस्टेंसिंग बना के रखें ताकि हम सब सुरक्षित रह सके | संपर्क 7049905312 [167015]

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JASHPUR SONG VICTIMS REGISTER

मैं अकेली महिला हूँ, बच्चे छोटे हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही, राशन दिलाकर मदद करें...

गली नंबर 12 लक्ष्मी नगर यरवडा, पुणे, महाराष्ट्र से सुरेख अर्जुन बता रही हैं कि वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं वे घर पर अकेली कमाने वाली हैं और काम नहीं होने से दिक्कत हो रही है, बच्चे छोटे हैं वे हाउसकीपिंग का काम करती हैं पर पूरा काम बंद है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8605087011. (168589)

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG SUREKHA VICTIMS REGISTER

लोगों के घर झाड़ू पोछे का काम करती हूँ, छोटे बच्चे हैं काम बिलकुल बंद है खाने को कुछ नहीं है...

गली नंबर 2 मकान नंबर 89 शकरपुर दिल्ली से सीमा हालदार बता रही हैं मैं बंगाल से आई हूँ लॉक डाउन के कारण हमें राशन की बहुत दिक्कत हो रही है मै यंहा  झाड़ू पोछें की काम करती हूँ ,वर्तमान में छोटे छोटे बच्चों को लेकर घर में बैठी हूँ इसलिए प्लीज सीजीनेट के समस्त साथियों हमारी मदद करें संपर्क@9205436799. [167808]

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये आवेदन किये हैं लेकिन राशन नहीं मिली है, मदद करें-

भंगेलम, थाना-फेस 2, नोएडा, उत्तर प्रदेश से समेष कुमार सिंह बता रहे हैं, नालंदा, बिहार के निवासी हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन के लिये वे राशन वितरण केंद्र में प्रयास कर चुके हैं लेकिन वहां से मदद नहीं मिल पाई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9643608689. (168617)

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SAMESH KUMAR SINGH SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »