गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये-
ज्येठ, बैसाख, गर्मी सोते जाये-
घर मंदिर अपने पलट नहीं पाये-
आवे सावन पानी बरसे, अषाढ़ में घुटुर घटर बादल कड़काय...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई-
धीरे धीर अषाढ़ कराई-
काखर घर है झोरंग झिटंग, काखर घर है नीचे-
कखर घर छाय नहीं पाये रे-
झोरंग झिटंग वर्षा करवाई...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : 3 महीने से पानी की समस्या थी, अब हल हो चुकी है...

ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से माखनदास मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में 3 महीने से पानी की समस्या थी| हैण्डपंप में पाईप कम होने से पानी नहीं निकल रहा था| अधिकारियों के पास आवेदन करने से कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 15 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट साथियों के मदद से उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | माखनदास मानिकपुरी@6260260793.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MAKHANDAS MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

योजना अंतर्गत गैस के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से शिव कुमारी मानिकपुरी बता रही हैं| वे खाना बनाने के लिये चूल्हा, लकड़ी का उपयोग करते हैं| लकड़ी लाने में लिये दिक्कत होती है| जंगल दूर है| लकड़ी से खाना बनाने से धुआं होता है| आँखों में जलन होती है| उन्होंने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कार्यालय में गैस के लिये आवेदन किया| लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें सरपंच@7067418074, सचिव@9630803164, विधायक@9424383999. संपर्क नंबर@9669645796.

Posted on: Jun 15, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दांतो में होने वाली सडन और पीले पन से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय-

ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारतद्वाज मानिकपुरी दांतो में होने वाली सडन और पीले पन से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय बता रहे हैं| जिन्हें इस तरह की समस्या हो वे तुलसी के पत्तो को सुखाकर पीस कर चूर्ण बना लें, और उसके पाउडर को टूथ पेस्ट में मिलाकर ब्रस करें| इससे दांतो का पीलापन दूर करने में लाभ हो सकता है| साथ ही नीम के दातून का उपयोग करना चाहिये| इससे मुह से आने वाली दुर्गंध से राहत मिलता है|

Posted on: Jun 15, 2019. Tags: DINDORI HEALTH MITHLESH MANIKPURI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »