Impact : नल जल की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद सुधार दिया गया है...
मुंडीगुडापारा, ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अजय कुमार यादव वे बता रहें हैं कि उनके पारे में नलजल पानी की बहुत समस्या थी| हैंडपंप है लेकिन उसे खर्रा पानी निकलने के कारण लोग बीमार रहे थे, इसलिए पानी की समस्या को सजिनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों की सहयोग से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर पानी की समस्या निदान कराने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है: संपर्क@9479200553.
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
चंम्पा फुले आधी रात, हो गजरा किसके गले डालू...गीत-
ग्राम एडवाल, पंचायत-गढ़दा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण साथी मानो मंडावी, सुमति कश्यप एक गीत सुना रही हैं :
चंम्पा फुले आधी रात-
हो गजरा किसके गले डालू-
राम गले डालू या सीता गले डालू-
सीता जी के लंबे-लंबे बाल-
की गजरा किस के गले डालू-
चंम्पा फुले आधी रात-
हो गजरा किसके गले डालू...
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
जय गुरु ॐ कारा, जय जय सतगुरु ॐ करा...गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दाहिया शिक्षक दिवस पर एक गीत सुना रहे हैं:
जय गुरु ॐ कारा-
जय जय सतगुरु ॐ करा-
ब्रम्हा विष्णू सदा शिवाय-
हरे हरे हरे महादेवाय-
नीलकंठ भोले भाले-
डम, डम, डम डमरू वाले... (AR)
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे हैं कर्मचारी, उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन नहीं मिला...
ग्राम पंचायत, पोस्ट, थाना-त्रिकुंडा, जनपत पंचायत-रामचद्रपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसकल पाल / पिता-महेंद्र पाल वे बता रहे हैं विषयांतर अर्जी यह है की ग्राम पंचायत त्रिकुंडा में दयानंद गुप्ता (राशन वितरण कर्ता) के द्वारा लोगो को राशन बांटते समय लोगो के राशन में कटौती किया जा रहा हैं, कोरोना काल में प्रत्येक व्यक्ति को 3 किलो ग्राम बोनस चांवल दिए जाना हैं किन्तु अधिकारी के द्वारा ऐसा नही किया जा हैं इस पंचायत में लगभग 200 राशनकार्ड धारी हैं जिनमे से सभी का राशन में कटौती किया जा रहा हैं, विवरण मिलना चाहिए था 78 किलो ग्राम लेकिन 65 किलो ग्राम और साथ में बता रहे हैं ग्रामीण बता रहें हैं मिलना था 65 किलो ग्राम लेकिन 30 किलो ग्राम और साथ में मिलना था 65 किलो ग्राम लेकिन मिला 35 किलो ग्राम मिलना था 104 किलो ग्राम लेकिन मिला हैं 70 किलो ग्राम| इस प्रकार से गैरकानूनी तरीकें से लोगो से ठगी किये जा रहा| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर बार करके इस प्रकार की गैरकानूनी कार्य को रोकने मदद करें : 9425253536, 7974320354, SDM@9165757092 संपर्क@6267656482 (174935) RK
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
तेरा एक बेवफा है तू बेवफ़ा नहीं है...गजल-
फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) से अवधेस कुमार एक गज़ल सुना रहे हैं:
तेरा एक बेवफा है तू बेवफ़ा नहीं है-
मुझे भूल जाने वाले तेरी खता नहीं है-
मै हूँ गमो का मारा मत उड़ा मजाक मेरी-
हो तेरी बेरुखी से ज्यादा, मेरी सजा नहीं है-
तेरा एक बेवफा है तू बेवफ़ा नहीं है... (AR)
