जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें हैं...
दीपक भैया छतरपुर (मध्यप्रदेश) से बस्तर जनमत सर्वेक्षण पर अपनी राय विचार-विमर्श व्यक्त कर रहें हैं, काफी समय से नक्सली समस्या पनप रहा हैं लगभग मध्य भारत के छ: राज्यों में जैसे मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र इन राज्यों में लगातार सन 1980 के बाद यह आन्दोलन चलते आ रहा हैं और इनका विस्तार होते ही जा रहा हैं, इन लोगो से बात करके इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए| उसे पहले इनकी क्या सोच है यह जानना जरुरी है| हिंसा के कारण काफी आम लोगों की जान-माल की बहुत ही हानि हो रही हैं बहुत ही अव्यवस्था हो रहीं हैं, इसलिए एक मंच पर आकर आपस में बातचीत करना चाहिए : संपर्क@8085124089
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण में अपनी अपने विचार बता रहें है...
ग्राम पोस्ट-उदयपुर, जिला-छिंदवाड़ा, जिला-छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम और उनके साथ हैं, नरेश दहेरिया जो बस्तर जनमत सर्वेक्षण के विषय पर अपनी राय बता रहें हैं, इस देश में हो रही हिंसा शोषण अत्यचार जो नही होना चाहिए, इस देश में नक्सली आन्दोलन हिंसा के नाम पर चल रहा है जो जिसमे विभिनता होनी चाहिए, और जन व्यवस्था होनी चाहिए किसी प्रकार कोई हिंसा नही होना चाहिए क्योंकि इस हिंसा का शिकार सिर्फ आम जनता ही होते हैं:
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चतुर बंकू)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज सुनिए कहानी चतुर बंकू | इसके लेखक हैं विष्णु प्रभाकर | आवाज़ है IIT दिल्ली की शोध छात्रा साथी तनूजा निगम की| इसे हमने बाल पत्रिका कोंपल से साभार लिया है | इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम...गीत-
ग्राम-तुरांगुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कांति ठाकुर एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
प्रकाशमय जीवन को विश्वास पूर्ण सांथ हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश क्या पहाड़ को ना हिला सके-
नदिया उभर आएगी जमीन को भिगा सके-
एकता की आत्म बल से गगन को झुकाये हम-
पत्ते भी झड़ जायेंगे धूप भी रुलायेगा-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम...
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
ए हवा तेरे संग झूमे झूमे...गीत-
ग्राम-उरूमडुगा, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
ए हवा तेरे संग झूमे झूमे-
ये कली तेरे संग खिले-
कांग्रेचुलेसन, कांग्रेचुलेसन-
हप्पी टीचर्स डे, हप्पी टीचर्स डे... (AR)

