बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है, दूसरा लगवाने में मदद करें...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं, उनके वार्ड नंबर 12 में ट्रांसफ़ॉर्मर लगा था जो जल चुका है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वार्ड में ट्रांसफ़ॉर्मर लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. JE@9644816977. RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भूल करके भूल जाए उसे नादान कहतें हैं...पंक्ति-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गन्धर्व पंक्ति सुना रहें हैं-
भूल करके भूल जाए उसे नादान कहतें हैं-
भूल करके जो सुधार करे उसे इन्सान कहते हैं-
जो कभी भूल ना करें उसे भगवान् कहते हैं-
जो बार-बार भूल करे उसे हैवान कहते हैं...RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

मेरे अनुसार हिंसा को ख़त्म करने के लिए सभी पीड़ितों को किसी एक मंच पर आ कर ख़त्म करना चाहिए...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में पानी विचार बता रहीं हैं की जो छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला में हो रहीं 40 वर्षोँ से हिंसा जिस पर पुलिस पीड़ित तथा नक्सली पीड़ित और पुलिस नक्सलियों को किसी एक मंच में आ कर विशेष बातचीत करके इस हिंसा को ख़त्म करना चाहिए. RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण : मुझे लगता हैं की लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता हैं...

शांति नगर वार्ड जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती संध्या कुशल का मानना है की हमें जो पीड़ित लोगों को जागरूक आवश्यकता हैं यही लोग जागरूक हो जायेंगे तो लोग माओवादियों के साथ चलना छोड़ देंगे, क्योंकि जीतनें भी उनके साथ जुड़े हुए हैं, जो ग्रामीण इलाकें के हैं ओ लोग नही जानते है की ये क्या कर रहें हैं यदि ओ लोग जागरूक हो गये तो इस समस्या का समाधान हो सकता हैं. संध्याकुशल@7024852704 RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

मिश्री से भी मीठी वह मेरी हिंदी भाषा है...कविता-

ग्राम-करकट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारीरोड, जिला-पलामू (झारखंड) से अंजनी कुमारी एक कविता सुना रहीं हैं-
मिश्री से भी मीठी वह मेरी हिंदी भाषा है-
दिल से दिल को जोड़े जो जिसे जुडी हर आशा हैं-
अंग्रेजी भी पढ़ती हूँ मैं पर लगे ना मेरा उसमे ध्यान-
हिंदी ही मेरा पहचान हिंदी ही मेरा मुस्कान-
जो भूल रहें हैं उस भाषा को होती बड़ी निराशा है-
मिश्री से भी मीठी वह मेरी हिंदी भाषा है...RK

Posted on: Sep 15, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »