Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमपत मरावी बता रहे हैं| उनका शौचालय का समस्या था| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद फरवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे खुश होकर सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@6260182981.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
दोस्तों तुम्हारे है हवाले वतन...गीत-
गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
दोस्तों ये तुम्हारे है हवाले वतन-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं-
कितने वीरो ने सर पर ये बांधे कफन-
जान दे दी पर शान जाने न दी-
उनके आबा को अब हम पूरा करें-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं...
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी...गीत-
गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी-
वह बापू जो पूज्य है इतना जितना गंगा मां का पानी-
पोर्बन्दर गुजरात देश में एक ऋषी ने जन्म लिय-
बचपन खेल कूद में गुजरा लन्दन जाकर विद्या पाई-
बैरिस्टर बन अफ़्रीका में जाकर अपनी धाक जमाई-
लेकिन जो प्राणी दुनिया में अमर कहाने आते है...
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
गांव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती हैं...कृपया मदद करें-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गौकरन धुर्वे बता रहे हैं| उनके गांव में रोड की समस्या है| बारिश में कीचड़ होता है| आने जाने में दिक्कत होती है| अधिकारियों द्वारा अमनिया से बरटोला और डोकरी घटिया तक रोड बनाने की बात कही गयी थी| लेकिन 3 महीने हो चुके हैं| आज तक कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : विधायक@9893637637, कलेक्टर@9479118118, रोजगार सहायक@9131130099. संपर्क नंबर@9617931820.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड सुधारने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चिंताराम बता रहे हैं| उनका राशन कार्ड बन चुका था, और राशन मिलता था| लेकिन 4 महीने से उनको राशन नहीं मिल रहा है| राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है| सरपंच का कहना है नाम गलत हो गया है| चिंताराम बता रहे हैं, सुधार के लिये आवेदन करने पर भी कोई कारवाही नहीं हो रही है| तीन महीने हो चुके हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : विधायक@9893637637, कलेक्टर@9479118118, रोजगार सहायक@9131130099. संपर्क नंबर@9617931820.
