बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण अपनी राय बता रहे है...

ग्राम-बरपटीया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी अपने विचार व्यक्त कर रहे है कि बस्तर में चल रही हिंसा को कैसे रोका रोका जाये उनका कहना है कि जो साथी जंगलो में रह रहे है उनका हक अधिकार को छिना गया है जिसमे हम लोग जीवन यापन कर रहे थे और हम लोगो को जानकारी नहीं होने के कारण बेवकूफ बनाकर हमारे लोगो को मारा गया है | लेकिन ये हिंसा राजनीति नहीं चलेगा और हमारे लोगो को नक्सली बोलकर मार रहे है |

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के तहत मिलने वाली धन राशि नहीं मिली है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-मदरी ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा देवी बता रहीं हैं मेरे पिता दोनों पैर से विकलांग हैं घर में बूढी माँ और हम छ: बहनें हैं, निर्धन और कमजोर परिवार से मेरा माइके हैं जहाँ से मेरी शादी हुई हैं सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना तैयार कर वर्ष 2006 में मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के नाम से प्रारम्भ की गई। जिसका पैसे अभी तक नही मिला हैं, शादी हुए दो साल हो गया हैं, पैसे नही मिलने के संबध में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच कोई बात किये कोई सुनवाई नही हुई, हम चाहते हैं इस योजना जांच करके इस योजना लाभ दिया जाए इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर बात करके अनुदान राशि दिलाने में सहयोग करें: सचिव@9424770592, CEO@8120031385 संपर्क@9685816492

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

5 साल से वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-पातिम, पंचायत-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल गाँव के बुजुर्ग की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी मिठाईलाल पाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो चुकी है उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 5 साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सेकेट्री@9685230916, सरपंच@9977278060. (AR)

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: OLD AGE PENSION SONG VICTIMS REGISTER

घर मेरा चमकदार सूरज सा...गीत-

ग्राम-उरुमदुग्गा, ब्लाक-बैकुण्डपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रहीं हैं :
घर मेरा चमकदार सूरज सा-
नील आसमान उस्ताद सा-
हे प्रभु हे प्रभु मुझे ना भुला-
नील आसमान उस्ताद सा-
इसको मैं अपनाया तुम भी अपना...

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »