स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मोटापा कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| शहद जंगली 2 चम्मच, नीबू का रस 2 चम्मच, पानी 1 गिलास, दाल चीनी 1 चम्मच| सभी को मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से मोटापा कम करने में लाभ मिल सकता है| प्रतिदिन सुबह-शाम टहले| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या थी, अब लोगो को सुविधा हो गई है...
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरापारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब माखनलाल पडवार द्वारा अपनी समस्या को 23 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया गया था| जो अब 20 जून 2019 को हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनके पारा में पानी की समस्या हल हो गई| मिथलेश मानिकपुरी@8770682940
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट साफ करने का घरेलु नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट साफ करने का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं| गुनगुने दूध में 5 चम्मच कैस्ट्रायल आईल या अंडी का तेल और आधा चम्मच रसोद का पाउडर सभी को मिलाकर, भोजन के बाद दिन में दो बार लगातार 3 दिन तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बारिस के दिनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बारिस के दिनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| गिलोय 100 ग्राम, तुलसी की पत्ती 100, दालचीनी 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम और मिश्री 100 ग्राम सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन दो बार पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें, बासी भोजन का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हिंदू हैं हम हिंदुस्तान हमारा...गीत-
ग्राम-जमावाड़ा, विकासखण्ड-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कोविश्वरी बघेल और तन्नु कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
हिंदू हैं हम हिंदुस्तान हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा-
हजारो, लाखो आयें विदेशी-
हुकूमत चलानी किसी ने न जाना-
वीरो का है देश हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा...
