सरपंच सचिव ने कुए के पैसो का घोटाला किये है, मजदूरी नहीं दे पा रहा हूँ, लेवर परेशान कर रहे है..
ग्राम-कोड़ेनार-1 अड़मा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी केशवराम कर्मा बता रहे है कि पानी की समस्या थी तो उन्होंने आवेदन किये थे तो उनको रोजगार गारंटी के तहत बुर्सू पिता मंगलू के नाम कुआ मिला था 2018 में और उस कुएं के लिए 50000 हजार आये थे, उनको सिर्फ 30000 दिया गया बाकि पैसो का पंचायत के द्वारा घोटाला कर लिया गया और कुएं काम का भी अधुरा रह गया है | उसके लिए उन्होंने जनपद में शिकायत किये तो जनपद में बोले कि हम लोग नहीं जानते है सहायक सचिव से पता करो | मजदूरो का मजदूरी भुगतान भी नहीं हुआ है | मजदुर भी उनको परेशान कर रहे है | तो उनका कहना कि पूरा पैसा मिल जाता तो मजदूरो का भुगतान कर देता है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पैसे दिलवाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@9392337657, सरपंच का नम्बर@7646875525, सचिव का नम्बर@7747917756, सहायक सचिव नम्बर@9669585565, बास्तानार CEO@9406016762.
Posted on: Aug 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KESHAWRAM KARMA PAYMANT
मज़बूरी में हम सब मजदूरी करते हैं...गीत-
मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रही है:
हम मजदूरों को गाँव हमारे भेज दो सरकार सूना पड़ा घर द्वार-
मज़बूरी में हम सब मजदूरी करते हैं-
घर द्वार छोड़ कर के शहरो में भटकते हैं-
जो लेकर हमको चोर आयें वही छोड़ गये मजधार-
कुछ तो करो सरकार-
हमको न पता था की ये दिन भी आयेंगे-
कोरोना के कारण घरो में सब छिप जायेंगे-
हम तो पापी पेट के कारण झेल रहें हैं मार कुछ तो करो सरकार...(AR)
Posted on: Aug 03, 2021. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
ई वी वी नानोयो ई वी वी नानोयो निम्मा वेय्या... गोंडी गीत-
ग्राम-एर्राबोर, ब्लाक-पालवंचा,जिला -भाद्रादी कोत्तागुडेम,राज्य (तेलंगाना)आदिवासी दादालोंर वंजम सुरेश,सोडी गंगा,मडावी कोसा गोंडी भाषा में गीत सूना रहे हैं:
ई वी वी नानोयो ई वी वी नानोयो निम्मा वेय्या-
उड़ता मेट्टा तेडामु उड़ता मेट्टा तेडाम नानोली वेय्या-
कोड़ता खुर्मी पंडूमु नानोली वेय्या-
आले आले केलायो,आले आले केलायो निम्मयो वेया-
ओड्सा ओंडू तिरामू,ओड्सा ओंडू तिरामू नानोली वेय्या...
Posted on: Aug 03, 2021. Tags: GONDI SONG SURESH SODI TELANGANA
हुल तलैये मेया मिने हयो यायो मा वायो दादा...गोंडी गीत-
ग्राम-रानीबहार, पंचायत-छिंदगढ़, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सक्षी, शंतू, मोगी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
हुल तलैये मेया मिने हयो यायो मा वायो दादा-
निमा वायो निमा नानो
हयो यायो मा निमा दादा-
वय दंकी गुड़ कायो वयो मिन्दे-
हुल तलैये मेया मिने हयो यायो मा वायो दादा-
निमा वायो निमा नानो...
Posted on: Aug 02, 2021. Tags: BASTAR CG GONDI SAKSHI SONG
पीड़ितों का रजिस्टर : अपने बेटों को नक्सलियों के साथ भेजने से मना करने पर मुखबीर बता कर मारा, डर से 13
रामसिंघ यादव, ग्राम मुरनार ब्लॉक कोयलीबेड़ा जिला नारायणपुर, बताते हैं कि उन्हें अपने परिवार के साथ 2008 में अपनी जान बचा कर घर छोड़ के भागना पड़ा था। वे कहते हैं उनके 2 बेटे हैं, जिन्हें नक्सली ज़बरदस्ती अपने साथ ले कर जाते थे। एक दिन उन्होंने अपने बेटों की जान की चिंता में उन्हें नक्सलियों के साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर नक्सलियों ने एक मीटिंग बुला के उनपे कोयलीबेड़ा जा कर मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उन्हें पीटा और धमकी दी कि अगर अपने परिवार के साथ घर छोड़ के नहीं भागे तो जान से मार दिए जाएंगे। इसके बाद एक बार फिर जंगल के काफी अंदर मीटिंग रखी गई और उन्हें बुलाया गया। वे बताते हैं कि उन्हे संदेह हुआ कि ये उन्हें मारने कि साज़िश है, इस कारण से वे अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर शांतिनगर आ गए। वे कहते हैं कि उनके गाँव में उनकी 5 एकड़ पट्टे वाली जमीन के साथ 26 गायें, 19 भैंसें व बकरियाँ भी थीं। लेकिन वे वह सब कुछ छोड़, शांतिनगर में भूमिहीन रूप से मजदूरी कर के गुजारा करने को मजबूर हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है व सरकार से रु. 15,000 सहायता राशि मिली है, किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिल है। फो. नं. 9407629521
