हमारे पारे का हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब है, हम लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है...

ग्राम-कोटिया, पोस्ट+थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छोटू, जीतन पोया, निरंजन पोया, राजूराम टेकाम बता रहे है कि उनके वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब पड़ा हुआ है उसके कारण 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है और हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने वार्ड पंच के पास शिकायत किये है लेकिन अभी तक नहीं बना है और उनके वार्ड में लगभग 25-30 घर है और उनका कहना अगर हैण्डपम्प बन जाता तो हम लोगो को पानी पीने में सुविधा होती| इसलिए इन अधिकारियो से बात कर हमारी समस्या का समाधान करवाने में मदद करें: P.H.E.@@9425934247, कलेक्टर@07775266117. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8357027781. धनसाय मरावी@7354620356.

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHOTU JITAN POYA NIRANJAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमर कतका सुन्दर गाँव जैसे लक्ष्मी जी के पाँव...कविता

ग्राम-मेनडारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय जीवनरवि एक कविता सुना रहे है:
हमर कतका सुन्दर गाँव-
जैसे लक्ष्मी जी के पाँव-
घर उजर लीपे फोते-
झेला देख हवेली रोते-
सुगर चिकनाए भुइया-
चाहे भात परोसाय गुहिया...

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: RAMSAAY JIVANRAVI SONG VICTIMS REGISTER

डैम बनाकर हम आदिवासियों की ज़मीन ले ली, लेकिन सरकार मुआवजा भी नहीं दे रही है...

ग्राम-बंधावह, थाना-सिकेटपल्ली, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से जीतभान कंडौर बोल रहे हैं कि उनके गाँव से 3 किलोमीटर दूर मूसापूस गाँव है वहां पर 2012 से रुकड़ा डेम का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और 2016 में निर्माण कार्य समाप्त हो गया इस डेम से 4 गाँव क्षतिग्रस्त है गाँव के निवासियों ने विरोध किया जिस परजेल भेज दिया गया जिस पर उन्हें अपने घर से सामान बेचकर बेल कराया गया भूमि का पट्टा होने के बाद भी सरकार क्षतिपूर्ति नही दे रही है कृपया इन अधिकारियों से बात कर के मदद करें कलेक्टर@9776997860, सब कलेक्टर@7750023978. जीतभान कंडौर@8895939073.

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: JITABHAN KANDOR SONG VICTIMS REGISTER

जिन्होंने अपने देश खातिर जान गवां दइ रे...वीरांगना लक्ष्मीबाई पर गीत

चिरौंजी लाल कुशवाहा ,ग्राम-राजापुर, तहसील निवाडी जिला-टीकमगढ़,(मध्यप्रदेश) से वीरांगना लक्ष्मीबाई पर एक गीत गा रहे है :
जिन्होंने अपने देश खातिर जान गवां दइ रे-
उन वीरों को प्रणाम शान पे जान गवां दइ रे-
झाँसी की रानी वो अमर कहानी सुनो भइया-
बीच समर में गाड़ के झंडा दइयो सलामी रे-
काट-काट के दुश्मन के खून की नदिया बहा दइ रे-
काट-काट के सर दुश्मन के खून की होली खिला दइ रे-
उन वीरों को...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: Chiraunjilal Kushwaha SONG VICTIMS REGISTER

जिन्होंने अपने देश के खातिर जान गवा देई रे...

चिरोंजीलाल कुशवाहा ग्राम-राजापुर, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से एक गीत सुना रहें हैं:
जिन्होंने अपने देश के-
खातिर जान गवा देई रे-
उन वीरों हों प्रणाम-
शान से जान गवा देई रे-
झाँसी की रानी औ अमर-
कहानी सुनों भईया-
ओ सिमा पे चलती थी ओ-

केसे लड़ीं थी सुनों भईया-
काट -काट के सर दुश्मन के- खून के नदिया बहा देई रे...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: CHIRONJILAL KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »