मेरी उम्र 60 वर्ष है मुझे विधवा पेंशन नही मिल रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

नगर पंचायत-भामरागड वार्ड नंबर 10 जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से नवरी गुम्मा अपनी माड़िया गोंडी में संबती दुग्गा को बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा  पेंशन दिलाने में मदद करें | संपर्क नंबर वनीता गुम्मा@9421055692, नगर पंचायत CEO@8554070300, कलेक्टर@07132222001.

Posted on: Nov 13, 2021. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI NAVRI GUMMA PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WIDOW

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-उसकालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से शारदा दुग्गा पति नारसाया दुग्गा बता रहे हैं, सलवा जुडूम के कारण वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शहर में रह रहे हैं, सलवा जुडूम के समय उनके गांव में बहुत परेशानी होती थी| जहाँ रह रहे है, वहाँ पानी कि बहुत समस्या है, कुआं का पानी पीना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने बोले है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है, कृप्या मदद करें, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407947387.

Posted on: Nov 12, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM SHARDA GUDDA VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 में नक्सलियों में मारे डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-बड़ेवाडा, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनोहार दीवान हिरामन दीवान बता रहे हैं 2005 से गांव में माट पिट बहुत होता था| उनको नक्सलियों में मारे थे| फिर उन्हें पुलिस वालों में गांव से भगाकर धनोरा गांव में रहने को कहा| उन्हें जान से भी मार सकते थे| उनके माता पिता पुराने गांव में रहते है| वर्तमान में मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है और सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहयोग राशि नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406265196.

Posted on: Nov 12, 2021. Tags: 2005 CG DISPLACED KONDAGANW MAOIST VICTIM MNOHAR DIWAN VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2017 में गोपनीय सैनिक नौकरी से निकाल दिया गया, कृप्या मदद करें-

पिंकू पडिहार पिता बालसिंह पडिहार ग्राम-सोनपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, पहले गोपनीय सैनिक में काम करते थे| फिर उन्हें 2017 में गोपनीय सैनिक से सेवा में रूचि नही है कर के नौकरी से निकल दिया| इसके लिए उन्हें बहुत प्रयास किया| वर्तमान में लिस्ट में नाम आया हैं | घर और नौकरी के लिए कृपया मदद करे घर मिल जायेगा तो उन्हें मदद होगी अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587346702.

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PINKU PADIHAAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2009 से नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर आ गये है...

ग्राम पंचायत-चारकोट, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता सलाम, पति सुखाराम सलाम बता रही है कि 2009 में उनके पति को नक्सली मीटिंग में बुलाते थे। घर में आना जाना करते थे। परेशान करते थे वे लोग नहीं जाने से जान से मारने की धमकी देते थे। फिर वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर 2009 में शांतिनगर में आकर अपना मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हे सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587271967.

Posted on: Nov 08, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANGEETA SALAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »