जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा...देश भक्ति गीत-
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया-
करती है बसेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य अहिंसा और धर्म का-
पग पग लगता डेरा-
वो भारत देश है मेरा-
ये धरती जहाँ ऋषि मुनि जपते थे प्रभु नाम की माला...
Posted on: May 22, 2022. Tags: DESH BHAKTI MP SANDIP KUSWAHA SIDHI SONG
कैसे बने तोर माटी के चोला रे...भजन-
संजीव कुमार केवट, ग्राम-फ़रसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से एक भजन
सुना रहें है:
कैसे बने तोर माटी के चोला रे-
आशा क बेरा लागे ना रोवत बेरा-
जिन्दगी के रास्ता ला धोवत लइका ले सियान-
तोर दुःख पीरा ला कोण जाने भगवान-
जोगी कस माला तोर फेरा रे-
कैसे बने तोर माटी के चोला रे...
Posted on: May 16, 2022. Tags: BHAJAN SONG FARSWANI KEWAT KUMAR SANJIP
माता शेरावालिये तेरी आरती उतारूँ हर छण...भक्ति गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
माता शेरावालिये तेरी आरती उतारूँ हर छण-
मै भोग लगाऊँ मै जल चढ़ाऊँ-
चढ़ाऊँगा माता को फल आहार-
माता तेरे दर पे खड़ा हूँ लेके आशा-
हाथों को जोड़े कृपा हम सब पर बरसा दे...
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: BHAKTI SONG MANOJ KUSWAHA MP NIWARI
समूह की अध्यक्ष ने की गड़बड़ी, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चंपागढ़, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से इरापल्ली बता रहे हैं कि इनके गाँव में समूह है जिसका नाम है-दुर्गा स्वसहायता समूह| इस समूह की वे सचिव हैं| इस समूह की अध्यक्ष ने इन पर समूह में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है| इनका कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है| समूह का सारा कामकाज अध्यक्ष ही करती है और इनपर इल्जाम लगा दिया है| इसलिए इन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गड़बड़ी का पता लगाया जाय व उन्हे दंड दिया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क संपर्क नंबर@8305672998.
Posted on: Feb 01, 2022. Tags: JAWA MP PROBLEM REWA SAMUH SWA-SAHAYATA
स्व-सहायता समूह से आर्थिक स्थिति सुधार होता है,
ग्राम-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से दयमती बता रहे हैं| इस समूह में 13 सदस्य हैं और प्रत्येक रविवार को बैठक रखते हैं| बैठक में परिचय के साथ घर व समाज की समस्या की चर्चा कर हल करती हैं| सभी सदस्य 20 रुपये जमा कर लोगों को ब्याज पर देते हैं| यदि किसी को धंधा करना हो तो बैंक में जाकर लोन के लिए बात करते हैं और मिलने पर दुकान, होटल, सब्जी ब्यापार इस तरह का काम करते हैं| आमदनी पैसे को रखकर लोन को पटा देते हैं| पहले घर के मर्द बाहर नहीं जाने देते थे परंतु अब धीरे से समझ रहे हैं| समूह के बैठक में भो जाने देते हैं|अधिक जानकारी के लिए नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9302458754.
