मजा मारें आधिकारी गरीबन के...संघर्ष गीत

रीवा, मध्यप्रदेश से राम प्रसाद आदिवासी बता रहे हैं कि कल उमरिया जिले में 1000 महिला-परुषों की उपस्थिति में बिरसा मुंडा की जयन्ती धूम-धाम से मनाई गई. श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि भारतीय वन अधिनियम की धारा क्रमांक 26 (8) के तहत आदिवासी भाई दावा फॉर्म भरें और जिला प्रशासन से मांग करें. इसी अवसर पर एक गीत भी प्रस्तुत कर रहे हैं:
मजा मारें आधिकारी गरीबन के-
जब कोई योजना गरीबन का मिलतु हैं-
कहै एमा पैसा लगत है-
ऐसे लुटेरन हजारन मा-
मजा मारें आधिकारी गरीबन के...

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: RAMPRASAD ADIWASI SONG VICTIMS REGISTER

माटी होई तोर चोला रे संगी माटी होई तोर चोला...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-कुप्पा, पोस्ट-लांजीत, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद सिंह श्याम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
माटी होई तोर चोला रे संगी माटी होई तोर चोला-
हे माटी ले उपजे गा माटी माँ बाढ़हे माटी में मिलना चोला रे संगी-
हे माटी के घर माँ माटी के भुइयाँ माटी होही तोर चोला-
माटी में उबजे माटी में बाढ़हे गा माटी में मिलना चोला रे संगी-
ये माटी के घर माँ माटी के भुइयाँ लाख जतन करे माटी के दुनियाँ-
माटी होही तोर चोला रे संगी माटी होही तोर चोला...

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: RAMPRASAD SINGH SHAYAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : बांस की लकड़ी और सन की रस्सी से बना कांवड़ आदिवासी का पिक अप वैन है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-अमोड़ी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी गाँव के रामप्रसाद जी से कांवड़ बनाने के बारे में बात कर रहे है वे बता रहे हैं कि कांवड़ को बांस की लकड़ी और सन की रस्सी से बनाया जाता है और उसके बीच में टोकनी रखी जाती है और वो गाँव के लोगों के बहुत काम में आता है जैसे इसकी मदद से मिटटी, पत्थर, अनाज ये सब लम्बी दूरी तक इसमें ढो सकते है और इसको महिला पुरुष दोनों इस्तेमाल में ला सकते है यह व्यक्ति की क्षमता पर निर्भर है पर इसमें 40-50 किलोग्राम तक सामान आराम से ढो सकते है आदिवासी इलाकों में ग्रामीण अक्सर इसको बाजार भी लेकर जाते है. बाबूलाल नेटी@9713997981.

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAMPRASAD ANTAGADH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

डेढ़ माह से गाँव का ट्रांसफार्मर जला है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, किसान परेशान हैं...

ग्राम-खुटार, ब्लाक-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद कुशवाहा बता रहे हैं कि उनके गाँव में डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिससे किसानो का काफी नुकसान हो गया है बिल पे बिल आते जा रहे हैं और ये कह दिया जाता है कि आप लोगो बिल जमा नहीं है जबकि सभी किसानो का बिल जमा है इसके सबंध में इन्होने विद्युत विभाग,कलेक्टर कार्यालय, सी.एम.हेल्पलाइन में शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में ट्रांसफार्मर लग सके | MPEB-D.E.@9425184885, मानपुर विद्युत मंडल J.E.@7089073231. रामप्रसाद कुशवाहा@9753330408.

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: RAMPRASAD KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

कोर्ट ने आदिवासी को जमीन देने का आदेश किया है पर वन अधिकारी उसके विपरीत काम कर रहे...

ग्राम-नुनारी, पोस्ट-दोंदर, थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद आदिवासी बता रहे है कि डभौरा रेंज में बीट परमार ग्राम-लफंदा में कम्पार्टमेंट न.267 में दो आदिवासियों ने 2005 में अधिक्रमण किया था जिस पर 2011 कोर्ट चलान किया गया था जो ये अब जीत चुके हैं लेकिन वन अधिकारी कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे हैं आवेदक कर्ता मिठाईलाल आदिवासी, शिवलाल कोल, रामबली मोती कोल, सियावती मिठाईलाल की जमीन को और आदिवासियों को देकर आदिवासियों से लड़ा दिए है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि आप कृपया वनपरिक्षेत्र अधिकारी@7828606581 से कोर्ट का
आदेश मानने को अनुरोध करें .रामप्रसाद@7898654924.

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAMPRASAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »