आ ग म प धी न सा,नमन करूँ मै सत गुरु चरण...गुरु पूर्णिमा भजन गीत-
राजेश कुमार पाठक (दिल्ली) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को गुरु पूर्णिमा कि सुभकामनाएँ देते हुए एक गुरु के नाम का गीत सुना रहे हैं:
आ ग म प धी न सा-
सनी ध प म ग रे सा-
नमन करूँ मै सत गुरु चरण-
नमन करूँ मै सत गुरु चरण-
सब दुःख हरना भव निशी चरण-
नमन करूँ मै सत गुरु चरण CS
Posted on: Jul 05, 2020. Tags: DILLI HINDI BHJAN SONG RAJESHKUMAR PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बाबासिर बिमारी का घरेलु नुस्खा,उपयोग करें-
ग्राम-चंडीपारा थाना तहसील-तामगढ़ जिला-जांजगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से राजेश भारगो हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बाबासिर बिमारी का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं:दाल चीनी 10 रुपये का लेलें और उसे चिकना पीस ले रात को आधा गिलास पानी में 1 चम्मच डालकर रख दें और सुबह होते ही आधे नीबू का रस डालकर खाली पेट सेवन करें 3 से 6 दिन के अन्दर पूरा बिमारी जड़ समेत ख़त्म कर देता है और विस्तार से जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते है: सम्पर्क नम्बर @9285544059 (170307) CS
Posted on: Jul 04, 2020. Tags: HELATH RAJESH BHARGO SONG TAMGARH JANJGIRCHAMPA CG VICTIMS REGISTER
Impact : मेरा स्कॉलरशिप 900 रूपये आया था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करेने के बाद पूरा आ गया है...
जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से कुमारी राजेश्वरी कक्षा नवमी की छात्रा है जो कि रम्भा भाई रामलाल शा.कन्या हाईस्कूल स्कूल मुंगेली में पढ़ती है उनका स्कॉलरशिप 900 रूपये आया था जबकि अन्य बालिकाओ का 2250-2250 रूपये आया था | तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों और अधिकारियो के मदद से उनका पूरा स्कॉलरशिप आ गया है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9977208835.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: KUMARI RAJESHWARI MUNGELI CG SCOLARSHIP IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली की समस्या है, बिजली के 2-3 खम्बे लग जायेंगे तो बिजली की समस्या हल हो सकती है
ग्राम-जोड़ानाला, पोस्ट-मंदर,थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश ) से राजेश साहू बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, अगर बिजली के 2-3 खम्बे लग जायेंगे तो बिजली की समस्या हल हो सकती है बिजली नहीं होने के कारण बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली के खम्बे लगवाने में मदद करें : संपर्क@6266824335, लाइनमेन@9425185229. (170653) NM
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM RAJESH SAHU SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER
हेलेन केलर के जन्म दिन पर संदेश...
दिल्ली से राजेश कुमार पाठक महान विदुषी हेलेन केलर के बारे में बता रह हैं, आज 27 जून के दिन को हेलेन केलर का जन्म हुआ था, वे देख नहीं सकती थी और सुन भी नहीं सकती थी, उसके बाद भी उन्होंने पढाई की और कई किताबे लिखी| वे उन सभी लोगो के लिये प्रेरणा हैं जो अपाहिज हैं| (AR)
