रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे खाता में पैसा नहीं आ रहा...
ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरमुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से गंगा, जय और गंगे बता रहे हैं कि पिछले साल 2019 में नेलवाडा में उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी किया था जिसका पैसा नहीं मिला है, इसके लिए उन्होने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया, अधिकारियों का कहना है पैसा खाता में आयेगा लेकिन खता में पैसा नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करे: सचिव@7587430663, CEO@9424270014, कलेक्टर@7864284002. सम्पर्क नंबर/ राजू@942516376, रिपोर्टर@7879138139.
Posted on: Dec 26, 2021. Tags: CG GANGA KONTA PAYMENT PROBLEM SUKMA
पैसा नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे| और पेड़ कटाई का काम किये थे| समिति में फंड आने वाला था लेकिन अभी तक नही आया चार साल हो गया| इसके लिए उन्होंने वन विभाग के शिकायत किये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.
Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTAR CG CHCHALGUR DARBHA MAHADEV NAG PAYMENT PROBLEM
रोजगार गारंटी योजना के तहत ट्रेक्टर से काम करवाए थे| उसका पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-हलवा, पंडरुपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फगनू कश्यप बता रहे हैं वे रोजगार गारंटी योजना के तहत ट्रेक्टर से रेती गिट्टी का काम करवाये थे| उसका पैसा नहीं मिला है| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं मिला हैं,इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पैसा दिलाने में मदद करें: सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@8839777335.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA FAGNU KASHYAP HALWA PAYMENT PROBLEM
मुझें डबरी निर्माण का पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छोटेपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनुराम बता रहे हैं डबरी निर्माण का पैसा नहीं मिला है| और डबरी तैयार हो गया है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबंधित नंबरों में बात करके डबरी का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407934668, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DHANURAM CHHOTEPAL PAYMENT PROBLEM
पैसा नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलराम बता रहे हैं वे लोग मनरेगा के तहत काम किये थे उसका मजदूरी भुकतान नहीं हुआ है| आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के मजदूरी भुकतान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407972439, सचिव@9424169681.
