नया साल की खुशी में लोगो में है उमंग...कविता -

तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी नववर्ष पर एक कविता सुना रहे हैं :
नया साल की खुशी में लोगो में है उमंग – कुछ भी नया नही होता फिर भी मचाते है दंगल – वही सोम वही मंगल फिर भी उत्साह लिए – सभी के दिल दिमाग में जोर शोर से मचा है खलबल – 17 से 18 हुवा केवल बदला वर्ष का सन – जन मन में उथल पुथल उमंग से भर उठा वतन...

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: KANAHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

मृत्यु है तो डर है, डर है तो मृत्यु है...कविता -

तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक कविता सुना रहे हैं :
मृत्यु है तो डर है, डर है तो मृत्यु है – मृत्यु है तो डर डर कर क्यों जीयें – मरना है तो कुछ अच्छा काम कर के मरे –
शरीर तो छोड़ कर चला जायेगा कम से कम नाम तो रह जायेगा – क्या लिया क्या दिया उसका हिसाब कोन रखता है – जो कुछ भला कर जाता है उसी का नाम जग में रह जाता है – ये धरती माता सबकी है पर इसे कोई कोई ही जान पता है...

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे स्वास्थ्य केंद्र में MD, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञ पदों का आबंटन है, पर...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी बता रहे हैं कि हमारे गाँव के स्वास्थ्य केंद्र में MD, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री, शिशु रोग विशेषज्ञ इन पदों का आबंटन है लेकिन वहां एक भी चिकित्सक नही है जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने इसके लिए कई बार आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर अधिकारियों से निवेदन करे जिससे स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध हो सके: CMO@9826191766, कलेक्टर@917762222101, 917762222800, 917762222103,
विधायक (लैलूंगा)@9479275470, कन्हैयालाल पडिहारी@9981622548 .

Posted on: Dec 27, 2017. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

अकेले घर से कहीं जाया ना करो इस जमाने में बेहतर खराब है...अनमोल वचन -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी अनमोल बातें बता रहे हैं :
अकेले घर से कहीं जाया ना करो इस जमाने में बेहतर खराब है – नदी नालो में नहाने जाया ना करो इंसान मगरमच्छ से भी बदतर है – सिर ज़्यादा उठाकर चला ना करो हैवानो की कमी नही है
संत बाबाओं पर इतना विश्वास किया ना करो यही लोग तो बड़ा जल्लाद हैं – नयन बड़ा धोखेबाज है जीवन में संभल संभल कर चलाना सीखा करो
जीवन क्षणिक है पर अनमोल है...

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports