समग्र स्वच्छता अभियान के तहत खुले शौच से मुक्त हुए, कुकराझोर गाँव के ग्रामीण...

ग्राम पंचायत -कुकराझोर, जिला-नारायणपुर से मोहन यादव वर्तमान सरपंच गेदराम मारगिया जी से गाँव की साफ-सफाई के बारे में बातचीत कर रहे हैं,सरपंच जी का कहना है कि उनके गांव में समग्र स्वच्छता अभियान द्वारा शौचालय का काम पूरा हुआ और बताया जा रहा है,कि जब यहाँ शौचालय नहीं था तब गाँव की महिलायें, बच्चे-बूढ़े सभी को बहुत परेशानी होती थी,खुले में कहीं पर भी जाना पड़ता था जिससे गाँव में गन्दगी और बीमारी बनी रहती थी,लेकिन शौचालय बनने के बाद लोग खुशहाली से स्वच्छ जीवनयापन कर रहे हैं,सरपंच जी के सहयोग से गाँव में साफ-सफ़ाई का माहोल बना ऐसे महाशय को सभी सीजीनेट के साथी की ओर से धन्यवाद |

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: MOHAN SONG VICTIMS REGISTER YADAV

किसी भी उपज को उपयोग करने से पहले और लगाने से पहले पूजा की परंपरा...

ग्राम-आरगट्टा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से दुर्गा कडोती आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा के बारे में बता रहे हैं, उनके गाँव में किसी भी फसल को उगाने के बाद उसे खाया नहीं जाता, खाने से पहले उस उपज की पूजा की जाती है अपने देवी देवताओं को चढ़ाते हैं उसके बाद उपयोग में लाया जाता है| अभी वे सेमी पूजा त्यौहार मना रहे हैं, ग्राम वासी जिस तरह खाने से पहले देवी देवताओ को उपज चढाते हैं उसी तरह बीज लगाते समय भी ये प्रकृया की जाती है| इस तरह से आज भी निवासी अपने परंपरा और संस्कृति को बचा कर रखे हैं| दुर्गा कड़ती@7647052775.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

वर्षो पुरानी परंपरा सेमी त्यौहार...

ग्राम-आरगट्टा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छतीसगढ़) से गंगा, दुर्गा कडोती और जितेंद्र कडोती बता रहे हैं उनके गाँव में उनके पूर्वजो के जमाने से सेमी का त्योहरा मनाया जा रहा है, इससे पहले वे सेमी को खाने में उपयोग नहीं करते हैं, त्यौहार में
वे अपने देवी देवता को मुर्गा चढाते हैं पूजा करते हैं उसके बाद सेमी खाने की परंपरा है ये वर्षों से चली आ रही है, साल में एक बार ये त्यौहार मनाया जाता हैं : दुर्गा कडोती@7647052775.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

एतना वे नंनाला काया वेनाली काया वईया...गीत-

ग्राम-बुरउड़ा, पंचायत-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से अडमे और रंगो एक रेला गीत सुना रही हैं :
रे रे लायो रेला रेला रेला-
एतना वे नंनाला काया वेनाली काया वईया-
दंगे पोदो यन्ना ला काया वईया ली-
काया वईया नीनी वईया केल्ला काया वईया-
काया वईला नीनी काया वईया....

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG GONDI MOHAN YADAV SONG SUKAMA

योजना के मदद से पशुपालन और खाद निर्माण...

ग्राम-केरलापाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से खिलेंद्र साहू नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत गाँव में होने वाले काम के बारे में जानकारी दे रहे हैं, योजना अंतर्गत गाँव में गोठान बनाया गया है जिसमे पशुओं को पाला जाता है, साथ ही वर्मी कम्पोस और नाडीप कम्पोस दो प्रकार की खाद बनाई जा रही है, नाडीप कम्पोस बनाने के लिये 12 लोगो की एक समिति बनाई गयी है, इसमे एक महिला समूह भी शामिल है वे नाडेप टैंक में कचरा भरने, खाद बनाने के बाद उसे भुरभुरा कर सुखाने और 50 किलो की बोरी में भरने का काम करती है, वर्मी खाद को 12 रुपये और नाडेप खाद को 7 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है, कृषि विभाग और मनरेगा के तरफ से 12 हजार रुपये खाद बनाने के लिये दिया जाता है, मटेरियल और मजदूरी का खर्च इसमे शामिल है| संपर्क नंबर@8234826635.

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »