कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते दौर में घर में रहें सुरक्षित रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें...

बागबहरा, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से मोहन तिवारी साथियों से कोरोना वायरस से बचाव की अपील कर रहे हैं | वे कह रहे हैं कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है | ऐसे में अपने घरों से बाहर नहीं निकलें घर में रहे सुरक्षित रहें , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें , जरुरी काम से घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें , आपके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां ही बचाव हैं , खुद सुरक्षित रहें सबको सुरक्षित करें:संपर्क-मोहन तिवारी@6263157431. (168905)

Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA AWARENESS MAHASAMUND CG MOHAN TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो...गीत-

नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके माडिया में एक गीत सुना रही हैं:
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो-
नीतू केंजट रो-  
इदू भारत देश म्हारा, इदू भारत देश म्हार-
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो-
नीतू केंजट रो-
इदू भारत देश  मावा, इदू भारत देश मावा- 
मावा राज मावा पोल्लो केंजट मेतो रो...

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG

एक ऐसा गाँव जहाँ कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है, लाईट नहीं है, सड़क नहीं है...

भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महराष्ट्र) से झूरू बता रहे हैं कि वे बटपरी गाँव के निवासी हैं, उनके गाँव में सरपंच, वार्ड पंच नहीं हैं, जब वे 5 साल के थे तब से उनके गाँव में ये व्यवस्था नहीं है, गाँव में सरकारी योजना नहीं पहुंच पाती है, गाँव में मोबाईल फोन नहीं चलता है, लाईट नहीं है, कोई व्यवस्था नहीं है, उन लोगो ने आज तक वोट नहीं डाला है, आज के आधुनिक चीजों और सरकारी व्यवस्था से दूर हैं, शहर में आते हैं तो मोबाईल का उपयोग करते हैं, गाँव में रहते 30 साल हो चुके हैं, आज भी पहले जैसा ही है|

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER

समस्या हल कराने में सफलता मिली, अब गली चौराहों में गंदगी नहीं है...

सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से मोहन राघवन बता रहे हैं कि उन्होंने मोबाईल सत्यग्रह ऐप से एक प्रोब्लम हल कराने के लिये लिया था, जो मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले जेतहरी तहसील से थी, वहां पर गली चौराहों में गंदगी थी, कूड़ा पड़ा था, जिसे साफ कराने के लिये बबलू राठौर प्रयास कर रहे थे लेकिन काम नहीं होने पर उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, इस समस्या को लेकर मोहन राघवन ने शिकायत कर्ता बबलू से बात की सारी जानकारी ली उसके बाद अधिकारी से संपर्क किया और पूरा मामला बताया उसके बाद अधिकारी काम कराने का अस्वासन दिये और दूसरे दिन कर्मचारी आकार वहां पर सफाई कर दिये, इस बात की पुष्टि बबलू राठौर द्वारा कर दी गयी है, समस्या हल हो गयी है, इस तरह से मोबाईल सत्याग्रह के माध्यम से और मोहन राघवन के प्रयासों से उन्हें मदद मिली|

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: MH MOHAN RAGHVAN MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER

जहाँ नेटवर्क नहीं है गाड़ी नहीं जा पाती है वहां लोग सरकारी सुविधा से वंचित रह जाते हैं-

भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती है, अभी सरकार उज्ज्वला योजना अंतर्गत लोगो को गैस दे रही है इसके लिये ऑनलाइन पर्ची कटाना होता है तो ये नहीं हो पायेगा क्यों कि लोग उस जगह तक नहीं जा पा रहे हैं, एसी समस्या आदिवासी इलाको में लॉक डाउन के कारण है : भारती@9421796504.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »