हुआ सबेरा चिड़िया बोले, बच्चो ने तब आँखे खोले...बाल कविता-
जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से कृष्णा कुमारी बाल कविता सुना रही हैं :
हुआ सबेरा चिड़िया बोले, बच्चो ने तब आँखे खोले-
अच्छे बच्चे मंजन कर, मंजन कर-कर मुंह को धोते-
मुंह को धोकर कुल्ला करते, कुल्ला कर-कर रोज नहाते-
रोज नहाकर खाना खाते, खाना खाकर पढ़ने जाते-
हमारी चिड़िया रानी तिनका लाकर महल बनाये-
ऊँची डाली पर लटकाये, खेतो से फिर दाना लाये-
नदियों से भर पानी लाती, तुझको दूर न जाने देते...
Posted on: Jun 08, 2018. Tags: KRISHNA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
चार साल पहले हमारे गाँव में पानी का पाईप लाइन बिछ गया, पर अब तक चालू नहीं हुआ है...
आवास पारा, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार सोनवानी बता रहे है कि उनके पारा में एक हैण्डपम्प है और वो बहुत दूर है उसके कारण पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है और तीन चार साल से पूरा गाँव और मोहल्ले में पानी का पाइप बिछा है| लेकिन अभी उसको चालू नहीं किया जा रहा है और न ही सरपंच उसमे ध्यान देते है और न ही किसी को कनेक्शन दिया गया है| सिर्फ मोहल्ले-मोहल्ले में पाइप लाइन बिछा दिया गया है : विधायक@9522898888, 9424108817, सरपंच@9630019712, सचिव@9589888588. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889983869.
Posted on: Apr 23, 2018. Tags: KRISHNA KUMAR SONVANI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : रासायनिक खाद से जमीन ख़राब होता है और मनुष्य को भी नुकसान होता है...
ग्राम-पालकी, पंचायत-नारायणपुर, तहसील+जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कृष्णा दुग्गा बोल रहे है कि वे किसान है और लगभग 10 खंडी धान बो लेते है और उसमे केचुआ खाद और गोबर खाद का उपयोग करते है रासायनिक खाद D.A.P. यूरिया का उपयोग नहीं करते है क्योंकि उससे जमीन ख़राब होता है और कडक भी हो जाता है और उससे जमीन को हानि पहुँचती है और मनुष्य को भी नुकसान होता है| इसलिए वो सिर्फ गोबर खाद और केचुआ खाद का ही इस्तेमाल करते है| इसलिए किसान भाइयो को सन्देश दे रहे है कि गोबर खाद और केचुआ खाद का ही इस्तेमाल करें. कन्हैयालाल केवट@8225027272.
Posted on: Feb 09, 2018. Tags: KRISHNA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
संसार के लोगो की आशा न किया करना...भक्ति गीत
ग्राम-चिंदडी, पोस्ट-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्णा मरावी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
संसार के लोगो की आशा न किया करना-
यहाँ कोई नहीं अपना हरि नाम जपा करना-
अपना न समझ लेना यह देश बेगाना हैं-
एक दिन तो तुझे प्राणी वहीँ वापस जाना हैं-
हरिनाम की मस्ती में सदा मस्त रहा करना-
यहाँ कोई नहीं अपना हरि नाम जपा करना...
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: Krishna Maravi SONG VICTIMS REGISTER
Teacher and artist Jadavchandra influenced everyone by his simplicity and art...
Teacher Jadavchandra influenced everyone by his simplicity and art. He was considered to be role model for the students due to his incomparable morality. Jadavchandra Ji was revered among villagers and farmers around the educational establishment where he taught. Jadavchandraji also formed a cultural committee in the Sahibgunj High School with the help of promising and talented students. His stories thus reached wide and far encompassing the whole of Bihar.


