जय जय तुलसा जय जय राम...भजन गीत

ग्राम पंचायत-बड़ेकुरुशनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सैते दुग्गा साथ संतोषी बघेल, उनमा मांडवी, एक भजन गीत सुना रहे है:
जय जय तुलसा जय जय राम-
जय जय लक्ष्मण जय हनुमान-
कहाँ रहे तुलसी, कहाँ रहे राम-
कहाँ रहे लक्ष्मण कहाँ हनुमान-
घर-घर तुलसी अयोध्या में राम-
संग-संग लक्ष्मण साथ हनुमान...

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: CG KONDAGANW SAITE SONG VICTIMS REGISTER DUGGA

12 साल हो गया नही मिला विधवा पेंशन, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करे-

सारीमारी पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में पिलादाई बता रही है की 12 साल से विधवा हैं, उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, जिसका शिकायत सचिव सरपंच के पास की लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@6265344118, सचिव@9770371500, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से शौचालय अधूरा पड़ा है अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते-

ग्राम पंचायत बड़ेकुशनार, ब्लाक+जिला-कोंडागांव छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में गंगाराम बघेल बता रहे है की उनके गांव में शौचालय 2 साल से अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, सरपंच ने ठेके में दे दिए थे, ठेके वाले पूरा गड़बड़ बना दिए है, उनलोग खुद से गढ्ढा खोदाई किये है उसका पैसा भी नही मिला है, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें:संपर्क@6269810051, सचिव@6261305081, कलेक्टर@9399394695.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: CG KNHAIYALAL KEWAT KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports