नाग पंचमी पर दार्शनिक स्थान केवार सरई के बारे में जानकारी...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक ऐतिहासिक जगह के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ये जगह सिद्ध बाबा केवार सरई के नाम से जाना जाता है, ये स्लोथान सोन नदी और गोडाहरी नहीं के संगम के पास है वहां पर लोग मन्नत मांगने जाते हैं, लोगो की मान्यता है कि उस स्थान पर कई साल पहले एक लकडहारा पेड़ काट रहा था आधा काटने के बाद वह घर चला गया और दूसरे दिन वहां पर आया तो देखा कि वह पेड़ वापस से जुड़ चुका है| वहां पर कई देवी देताओ की प्रतिमा है लोग दर्शन करने आते हैं, भजन कीर्तन करते हैं| नाग पंचमी के दिन लोग उन मूर्तियों में दूध चढ़ाते हैं|

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

नाग पंचमी पर बासुरी की धुन...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट नाग पंचमी के अवसर पर बासुरी वादक छोटेलाल से चर्चा करते हुये बासुरी की धुन सुनवा रहे हैं, छोटेलाल बासुरी बजाते हैं, देवी देवता के स्थान में पूजा पाठ के समय बासुरी बजाते हैं, ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

हड्डी टूटने पर जड़ी से दवा बनाकर देते हैं...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल बता रहे हैं वे हड्डी के टूट जाने पर दवा देते हैं, अब तक 50 से अधिक लोगो को दवा दे चुके हैं, पशु और इंसान दोनों के लिये दवा देते हैं, दवा के के बदले में नारियल लेते हैं, इसके बारे में जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9691204016. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चांदनी केवट और पार्वती केवट एक गीत सुना रही हैं:
भोले बाबा ने बजाया डमरू-
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया-
जहाँ ब्रम्हा विष्णू, जहाँ सीता और राम-
वहां मीरा का आना मगन हो गया-
भोले बाबा ने बजाया डमरू-
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: ANUPPUR CHANDANI KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

देश हमें देता है सब कुछ...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चांदनी केवट एक कविता सुना रही हैं:
देश हमें देता है सब कुछ-
हम भी तो कुछ देना सीखें-
सूरज हमें रौशनी डेता-
हवा नई जीवन देती-
भूख मिटाने को हम सबको-
धरती पर होती है खेती-
औरो का भी हित हो जिसमे... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: ANUPPUR CHANDANI KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »