आधे खेत में रोपा आधे में सूखा बोवाई करते हैं, यूरिया खाद डालने से खेत को टाईट कर देता है...

जिला-कोंडागांव राज्य-छत्तीसगढ़ से ललित कुमार खेती करने का अनुभव सुरेश कुमार को बता रहे हैं कि अपने आधे खेत में सूखे धान बोते हैं आधे में रोपा लगाते हैं रोपा लगाने के लिए यदि हाई ब्रेड धान का बीज है तो 20-25 दिन तैयार होने में लग जाता है रोपा लगाने से पहले गोबर खाद्य डाल देते हैतो बढ़िया होता है यूरिया-डीएपी खाद डालने से खेत को टाईट कर देता है जिससे जोताई करने में दिक्कत होता है इसलिए नहीं डालते घर में 5 सदस्य हैं खाने के लिए भरपूर हो जाता है बाजार से नहीं खरीदना पड़ता है खेती से ही गुजर हो जाता है |(169797) CS

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LALITKUMAR SONG VICTIMS REGISTER

बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा...विवाह गीत-

ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
हाथ सीता का राम को दिया-
जनक राजा और देंगे क्या-
बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा-
दहेज कहां इससे बड़ा-
ईश्वर का वरदान है बेटी-
घरवालों की जान है-
ये पगड़ी बाबुल के सिर की-
लाज है सारे घर की-
दान कन्या का जिसने दिया...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JH PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

अशवनी कुमार जिला उन्नाव उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है, लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, राशन नहीं है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करे : संपर्क नम्बर@9560539299. (169284) DW

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: ASHWANI KUMAR CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो को 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-कनईसांगवा, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ रवि कुमार, मंगल सिंह, माखन सिंह हैं अभी वे लोग विधायक निवास में है बता रहे है कि कूप निर्माण में काम किये थे जो कि 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है | उसकी शिकायत उन्होंने जिला में, जनपद में, विधायक के पास किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ है और निजी स्वार्थ के लिए रोजगार सहायक ने स्टाप डेम को तोड़ दिए और रोजगार सहायक के द्वारा ही 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है |  उसकी जांच की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इसकी जांच करवाई जाए : जिला कलेक्टर@6266562658, जिला CEO.@9977538625, सांसद@9868180495, विधायक नम्बर@9424383999,  संपर्क नम्बर@9340155810, 9424399043.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: DINDORI MP MANGAL SINGH RAVI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM

आवास और शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-धुम्मा, पोस्ट-बघहऊँ, तहसील-सिरमौर, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अस्वनी कुमार पटेल पिता भगवानदीन पटेल बता रहे हैं कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं
और शौचालय भी नहीं बना है, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9098148101. सरपंच@9893611014. (165467)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL MP PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »