Today's news from newspapers in Gondi : 24th July 2018...
1.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे।
2.छत्तीसगढ़ के सुकमा और दक्षिण बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं सुकमा जिले में शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है |
3.छत्तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे|
4.एक निजी आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़ ने पंडरी मेन रोड में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
5.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर नगर भ्रमण कराया गया. कोरिया पैलेस बैकुण्ठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार होगा|
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM
Today's news from newspapers in Gondi : 22nd July 2018...
1.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे। इस अभियान का समापन 29 जुलाई को हरेली के मौके पर होगा|
2.छत्तीसगढ़ के सुकमा और दक्षिण बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं सुकमा जिले में शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है. बाढ़ के चलते सुकमा जिले का संपर्क सीमावर्ती राज्य ओडिशा से कट गया है|
3.छत्तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे. हादसे में सभी बच्चों को चोटें आईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है|
4.एक निजी आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़ ने पंडरी मेन रोड में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा|
5.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर नगर भ्रमण कराया गया. कोरिया पैलेस बैकुण्ठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार होगा|
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM
Today's news from newspapers in Gondi : 21st July 2018...
1.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी शुक्रवार को दो माह बाद दिल्ली से वापस रायपुर लौटे. गंभीर बीमारी की वजह से वे वहां अस्पताल में दाखिल थे. अब अजीत जोगी पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके है|
2.योग गुरू बाबा रामदेव छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की घटना पर कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हालांकि उनकी स्वामी अग्निवेश से असहमति है|
3.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का निधन हो गया है. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कोरिया राजपरिवार के राजा थे और ‘कोरिया कुमार’ नाम से भी जाने जाते थे|
4.अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रक मालिक संघ ने आन्दोलन शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ में 25 हजार से अधिक ट्रक हैं और इनके पहिए थम जानें की वजह से प्रति दिन 1500 करोड़ का नुकसान होगा|
5.छत्तीसगढ़ के महासमुंद के जंगल में शुक्रवार को एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग का अमले ने शव को बरामद कर लिया है. हाथी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है|
Posted on: Jul 21, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE
Today's news from newspapers in Gondi : 20th July 2018...
1.बस्तर के मोर्चे पर सुरक्षा बलों और पुलिस को दो जगह बड़ी सफलता मिली है। पहले मुठभेड़ में में 8 नक्सली मारे गए फिर 1 लाख के इनामी नक्सली के साथ 6 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।
2.छत्तीसगढ़ में 600 से अधिक संजीवनी 108 और महतारी 102 एक्सप्रेस सेवा की एंबुलेंस संचालित है. अपनी मांगों लेकर कर्मचारी चार दिनों से आन्दोलन पर है. कर्मचारियों के आंदोलन से अतिआवश्यक सेवाएं पुरी तरह से बाधित हो गई है|
3.छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हाथियों को रिहायशी इलाकों से खदड़ने के लिए विभाग के पास सारे विकल्प खत्म हो गए हैं. यही वजह है कि अब इन उत्पाती हाथियों के सामने शासन प्रशासन ने भी हार मान ली है |
4.छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर से गुरुवार को प्रदेश नर्सेस संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की नर्स झांसी की रानी की तरह हैं. मंत्री के इस बयान पर नर्सों ने खुशी जाहिर की|
5.रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजझानी रायपुर में 14 जुलाई शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट से 31 लाख रुपए लूट के मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
Scholarship news in Gondi language: 19th July 2018...
1.राष्ट्रीय स्तर-
जे एम सेठिया मैरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2018-
2.राष्ट्रीय स्तर-
एएमपी हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप फण्ड 2018-
3.राष्ट्रीय स्तर-
विद्यासारथी-एसएनएल बेअरिंग स्कॉलरशिप (बीई/बीटेक) 2018-
