कविता : हिन्दू राष्ट्र
रायपुर, छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
हमारा देश एक लौता हिन्दू राष्ट्र है-
जहाँ मिट्टी की औरत को श्रृंगार कर-
देवी माँ कहकर पुकारा जाता है-
मिट्टी की दुर्गा माँ की पूजा होती है...
Posted on: Aug 13, 2023. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG POEM RAIPUR
नया - नया वैकल्पिक मीडिया अब आई है भाई...गीत -
मालीघाट, मुजफ्फर (बिहार) से सुनील कुमार अपना रेडियो गीत सुना रहे हैं:
नया – नया वैकल्पिक मीडिया अब आई है भाई-
समझ बूझ लो इसको भईया होगी बहुत भलाई-
तुम अपनी बात रखोगे होय-
लोग फिर सभी सुनेगे-
नया – नया वैकल्पिक मीडिया अब आई है भाई...
Posted on: Jul 12, 2023. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
पीडितो का रजिस्टर : आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करें-
भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर, छत्तीसगढ़ से धर्मेन्द्र दुग्गा बता रहे हैं, उनका परिवार ग्राम सिवनी, जिला राजनांदगांव में रहता था| गाँव में उनकी किराने की दुकान थी, वर्ष 2007 में एक दिन अचानक पुलिस वाले उनके पिताजी को बुलाकर नक्सलियो को पकड़ने के लिये ले गये, उसी समय जंगल में पुलिस और नक्सलियो के बीच मुतभेड हो गयी, दोनों तरफ से गोलियां चली | गोली की आवाज सुनकर उनके पिताजी भाग रहे थे तभी अचानक पुलिस ने पिताजी को गोली मार दी| जिससे पिता जी वही पर घायल हो कर गिर गये| उनको उपचार के लिये रायपुर ले गये, इलाज के बावजूद भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुवे | सरकार से 10,000 की आर्थिक मदद मिली है| हमारे परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है| संपर्क नंबर@7489920498.
Posted on: Jun 27, 2023. Tags: CG DHARMENDRA DUGGA KANKER VICTIM REGISTER
सेवा में समर्पित सब दिन...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक लोकगीत सुना रहे हैं:
सेवा में समर्पित सब दिन-
जेकराला पर बीती है-
सबसे सुंदर सबसे निर्मल-
वज्जिकांचल की धरती है-
मुजफ्फरपुर की लीची देखो जगत में मसहूर है...
Posted on: Jun 27, 2023. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
पीडितो का रजिस्टर :मुआवजा दिलाने में मदद करे
ग्राम गुदमा जिला बीजापुर राज्य छत्तीसगढ़ पोयामी बुधरी बता रही है की 2007 में रानीबोदली कांड में इनके पति की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी,केवल 10000की
र्आथिक मदद मिली थी | मुझे पीडितो को मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने में सहयोग कीजिये |संपर्क नंबर :7489856127,कलेक्टर@ 07853220022,संयुक्त कलेक्टर @8839392611
