बिजली नहीं होने से निवासी परेशान हैं, बिजली लगवाने में मदद करें...

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं, उनके गाँव में लाईट नहीं है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, रात में दिक्कत होती है, बच्चे गर्मी के कारण रह नहीं पाते हैं| निवासी नंदकिशोर का कहना है लाईट नहीं होने रात बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होती हैं, कीड़ो का डर रहता है, मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है जिससे दिया जलाते थे, निवासी परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: JE@8349747681. संपर्क नंबर@8827389351. (171659) (AR)

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न...गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
मेढवा पर बैठी हैं दीपक बहिनी हो न-
जब हरवा जोतय संपत भईया हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न-
आप एकठे लुगरिया देबऊबे हो न-
जऊन लुगरिया ननद जी का देबई हो न-
अब ओही के सीबय कथरिया अउ हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न... (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम-मिलौनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पप्पू देवी और सकुंतला कोल बता रही हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जो नल लगा है ख़राब है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9981407609. PHE@7047603066, 9425173278, सेकेट्री@9755289522, सरपंच@9589929646. (171324) (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHAMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER

नशा न करना मान लो कहना...गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक गीत सुना रही हैं:
नशा न करना मान लो कहना-
दरदर ठोकर खाना-
दारू के पीछे भईया पागल फिरोगे-
तुम बाजार में रोयेंगे प्यारे बहिनी भईया-
नशा न करना मान लो कहना-
दरदर ठोकर खाना... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP REWA SANGITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

बन्ना ब्याहन को आजा मोरे अंगना...बन्ना गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक बन्नी गीत सुना रही हैं:
बन्नी को सुहावे नहीं अंगना-
सुहावे नहीं अंगना-
बन्ना ब्याहन को आजा मोरे अंगना-
मोरे तो बांधे बन्ना अपने अंगनवा-
लारिया सा बालो मेरे अंगना-
सवालो मेरे अंगना-
बन्ना ब्याहन को आजा मोरे अंगना... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »