मेरा राशनकार्ड नही बना है, दृष्टिबाधित हैं, राशन नही मिलने से दिक्तत होती है, कृपया मदद करें...
ब्लाक-सर्जन, जिला-समस्तीपुर, (बिहार) से मंतुकुमार साहू बता रहे हैं उनके राशनकार्ड नही बना है, वे दृष्टिबाधित हैं, बनी मजदूरी नही कर पाते हैं, राशन नही मिलने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए हैं, लेकिन अभी तक राशनकार्ड नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9709596115, SDM@9473191332. GT
Posted on: Jul 04, 2021. Tags: BR MANTUKUMAR SAHU PROBLEM RATION KARD SAMSTIPUR
सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है...
रगड़ीया टोला, लोहंडी, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बृज कुमार बांधव एक गीत सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है, “सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है ” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: ANUPPUR BRIJ KUMAR BANDHAV MP SONG
गन के अधिकारी आहा बड़का भैया हो...भोजपूरी गीत-
जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्त प्रहलाद साथ में निशा कुमारी एक भोजपूरी गीत सुना रहे हैं:
गन के अधिकारी आहा बड़का भैया हो-
ये भैया गली गली चर्चा कराये-
सुख के गुरु बनाई लिहे हो-
ये भैया गली गली चर्चा कराये-
गन के अधिकारी आहे छोटका भैया हो-
गन के अधिकारी आहा बड़का भैया हो...(184083)
Posted on: Feb 26, 2021. Tags: BHOJPURI SONG BR NISHA PRHALAD PURNIYA
ब्रेल लिपि के बारे में जानकारी-
भिलाई (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर ब्रेल लिपि के बारे में बताते हुये| वर्णमाला सुना रहे हैं| अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BREL LIPI SONG VICTIMS REGISTER
पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या होती है, कृपया पुल बनवाने में मदद करें...
ग्राम-मामड़पाल, पंचायत-मामड़पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबलुराम पोड्यामी अपने गाँव के पुलिया की समस्या बता रहे हैं पहले जो पुलिया था वो क्षतिग्रस्त होकर बह गया, मामड़पाल में ही उमापारा, ठोटापारा से होते हुये गुजरता है जिससे सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ख़ासकर स्कूल बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है, इसके लिये उन्होंने इस समस्या का विधायक को ज़िक्र भी किये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबंधित नंबरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करे : अधिक जानकारी के लिये@9340723411, सरपंच@9399329507, सचिव@9408664666, CEO@8959393222. (179944)
