आना है अकेला जग में...गीत-
डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से मानसराम यादव एक गीत सुना रहे हैं:
आना है अकेला जग में-
जाना है अकेला-
ये दुनिया के मोह माया ला-
अबड़ है झमेला रे-
मीठ बोली बोल लेते भईया-
मीठ बोली बोल लेते न...
Posted on: Jun 02, 2022. Tags: CG JANJGIR CHAMPA MANASRAM YADAV SONG
झकमकहा साड़ी ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-
डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
झकमकहा साड़ी ओ-
भौजी मटक मटक के जाथे-
गौकी आंगन बाड़ी न...
Posted on: Dec 01, 2021. Tags: CG JANJGIR CHAMPA MANASRAM YADAV SONG
हमारे गांव में शौचालय अधुरा बना है, लोगों को बहुत परेशानी होती है-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, गंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दसरूराम कुहरामी बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना हैं, 2 साल हो गया उसमे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, लोगों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6266482793.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DASRURAM KUHARAMI GORIYAPAL PROBLEM TOILET
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है,
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, गंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दसरूराम कुहरामी बता रहे हैं उनके गांव में उनके गंगा पारा में रोड नही बना है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6266482793, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DASRURAM KUHARAMI GORIYAPAL PROBLEM ROAD
पुलिया नहीं होने गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, गंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुंगर कुहरामी बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया की बहुत समस्या है| पुल नहीं होने के कारण के लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है| ज्यादातर बरसात के दिनों दिक्कत होती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे| संपर्क नंबर@6266482793, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
