तीन पीढियों से वैद्य का काम कर रहे हैं और नि:शुल्क पारंपरिक चिकित्सा सेवाएं देते हैं...

भिलाई (छत्तीसगढ़) से वैद्य गणेश पांडे बता रहे हैं| एक अंतरराष्ट्रीय नाड़ी वैद्य है| तीन पीढियों से वैद्य का काम कर रहे हैं| वे निःशुल्क नाड़ी परिक्षण एवं घरेलू नुस्खा को लेकर स्कूल, कालेज, कांफ्रेंस, शिविर आदि में लोगों को जागरूक करते हैं| घरेलू नुस्खे अर्थात घरो में आसानी से उपलब्ध चीजों से बीमारियों को ठीक करने के नुस्खे| उन्होंने रसोई घर को मेडिकल स्टोर कहा है, अर्थात रसोई घर में उपलब्ध मसाले खाने की चीजों से उपचार| वे पारंपरिक चिकित्सा को लेकर विदेशो में भी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होते हैं|
लकवा बीमारी के लिये घरेलू नुस्खा :
एक-एक कली लहसुन कुचलकर या चबाकर खाली पेट सेवन करें| उसके बाद तीली का तेल तीन चम्मच गर्म कर ले और ठण्डा करने बाद सेवन करें| खाने में गरिष्ठ भोजन, खटाई, बैगन, शक्कर का सेवन न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : गणेश पांडे@9691313813.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: BHILAI CG GANESH PANDE HEATH SONG VICTIMS REGISTER

मैदान के सपूतों को निर्दोष जिसने मारा है तो, ऐसे आतंकवादी को खोज आप लाईये...गीत-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गणेश प्रसाद यादव शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं:
पाकिस्तानी भेडियो को राख में मिला दो यार-
एसी दोस्ती से अब बाज आप आइये-
देश के बहादुर जवानों को लुटा दिया है-
पूरे पाकिस्तान को मिटा के आप आईये-
मैदान के सपूतों को निर्दोष जिसने मारा है तो-
ऐसे आतंकवादी को खोज आप लाईये...

Posted on: Mar 05, 2019. Tags: GANESH PRASAD YADAV MP RIWA SONG VICTIMS REGISTER

सदउ जीता ता गतर कूदा साती दा...डोमकच्छ गीत-

ग्राम पंचायत-डिज़ावल, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी, मानमती एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
सदउ जीता ता गतर कूदा साती दा-
कर कूदा साती न रे, हिकाउल गलरा रे-
होने कोथे रा-
सदउ जीता ता गतर कूदा साती दा...

Posted on: Mar 04, 2019. Tags: CG DHANESHWARI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सीजीनेट के गुणवा का बताई हो, सीजीनेट में जुड़कर देखो भईया...गीत-

ग्राम पंचायत-चपदा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश सिंह आयाम एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं :
सीजीनेट के गुणवा का बताई हो, सीजीनेट में जुड़कर देखो भईया-
सीजीनेट हमार गाली गांवन मा घूमे-
शहर सिटी अउ बजारन मा घूमे-
सीजीनेट के असर का बताई हो, सीजीनेट में जुड़कर देखो भईया...

Posted on: Feb 19, 2019. Tags: CG GANESH AYAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पर्वत पहाड़ में डेरा झलकी मोरो सुग्गा गे...सुग्गा गीत

ग्राम-रसोकी, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम के साथ में फूलकुमारी, रामायणी एक सुग्गा गीत सुना रहे है:
पर्वत पहाड़ में डेरा झलकी मोरो सुग्गा गे-
उठा सगा मोर गला बाटूँ-
अंगना बाटो रासो बिछिया के-
पर्वत पहाड़ में डेरा झलकी मोरो सुग्गा गे...

Posted on: Feb 08, 2019. Tags: CG GANESH AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »