पीड़ितों का रजिस्टर: माँ पिता को नक्सलियों ने मार ने के कारण भागकर आया हैं...
ग्राम-गलगावं,ब्लाक-उसूर,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़)से नागेश सोडी पिता पांडू बता रहे हैं की उनके माँ पिता को नक्सली के लोग 2005 के मार दिए हैं इसलिए नागेश 2007 के बीजापुर भागकर आया हैं आब बीजापुर में रहता हैं उनके माँ बाप का मृत्यु होने के बाद सरकार से कुछ सुविधा नहीं मिला उसका शादी हुआ हैं आब उनके घर परिवार से चार लोग रहते हैं उन लोग पुराना गाँव नहीं जाते हैं क्योंकि उन्हें भी नक्सली मार देंगे करके डर रहता हैं कृपया सरकारी से उन्हें कुछ सुविधा दिलाने की मदद करे| पीड़ित परिवार@6265730388
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: MAOIST NAGESH RAJISTER SODI VICTIM VICTIMS
2 साल पहले कुआ निर्माण में काम किये थे, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रुकमी, मंगल दाई, पार्वती और सुंदरी बता रहे हैं, 2 साल पहले उन्होंने रोजगार गारंटी में कुआ निर्माण का काम किया था जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, मंगल दाई 4 सप्ताह, पार्वती 7 सप्ताह काम किये थे, सभी लोगो ने मिलकर काम किया था, उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया था लेकिन उनको पैसा नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: CEO@9406016702, कलेक्टर@8458956694. सचिव@7805894061. संपर्क नंबर / सीला मंडावी@9407976015.
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RUKAMI WAGE PAYMENT
मैं 65 साल से अधिक की हूँ पर अभी नही मिल रहा हैं वृद्धा पेंशन कृपया वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे
छत्तीसगढ़ राज्य जिला बस्तर ब्लाक दरभा ग्राम पंचायत-मामडपाल (आमापारा) से गुरबारी बाई (65) वर्ष वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं जो इस समस्या के लिए दो बार ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9407664666, संपर्क@9302775607
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GURBAARI BAI OLD AGE PENSION PROBLEM
हमलोग को वृद्धा पेंशन नही मिल रहा है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृप्या मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत -काटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देयामती,रेमती ,कानू , बता रहे है की इनके उम्र 65 साल हो गया है, वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, वे लोग काम नहीं कर पातें हैं, जो कि शासन के तरफ से वृद्धा पेंशन मिलना चाहियें, सरपंच मोहदय जी को आवेदन दे चुके है,फिर भी नहीं हो पा रही है, उन्होंने सचिव को बोले हैं लेकिन अभी तक नही मिला हैं इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिए गयें नंबरों पर बात कर के वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7804842262. सीईओ@9425592215.
Posted on: Oct 18, 2021. Tags: DARBHA DEYAMATI REMATI KANU OLDAGE PENSION PROBLEM
वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, दिलाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-मारडुम, उंगापारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिताई और मंगलो बता रही हैं कि उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, इसके लिये उन्होंने कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@9399624147. सचिव@8319600738. CEO@8889251366. संपर्क नंबर@8839052043.

