जामुन देखो काली-काली, लगी हुई है डाली-डाली...कविता-
ग्राम-घूमडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पदमनी एक बाल कविता सुना रही हैं :
जामुन देखो काली-काली, लगी हुई है डाली-डाली-
तुम ठहरो मै ऊपर जाऊं, डाल पकड़कर खूब हिलाऊं-
जामुन गिरी टप-टप-टप, बीनो बच्चे झटपट झट-
चलो चलें अब नदी किनारे, धो धोकर अब खायें प्यारे...
Posted on: Apr 20, 2019. Tags: CG JAGDALPUR PADMANI POEM SONG VICTIMS REGISTER
बिनती सुन लो हे भगवान- हम सब बालक हैं नादान...प्रार्थना गीत-
ग्राम-घूमडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पदमनी जो अध्यापिका हैं| बता रही हैं, बच्चो को स्कूल में पढाई शुरू कराने से पहले सभी को एक प्रार्थना गीत गाना होता है| प्रतिदिन वे अलग प्रार्थना गाते हैं | वे एक गीत सुना रही हैं :
बिनती सुन लो हे भगवान-
हम सब बालक हैं नादान-
विद्या बुद्धी कुछ नहीं पास-
हमें बना लो अपना दास...
Posted on: Apr 20, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR PADMANI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वनों से प्राप्त जड़ी बूटी से बीमारी का ईलाज...
ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बंजम मडमा बता रहे हैं वे बुखार और आँख से संबंधित बीमारी की दवा देते हैं, 10 से ये काम कर रहे हैं, जड़ी पौधों के उपयोग ईलाज करने का तरीका उन्होंने अपनी माँ से सीखा था, ये जड़ी बूटी वे नेलवाड के जंगलो से लाते हैं, वे आज भी इलाज करते है और नि:शुल्क दवा देते हैं | संपर्क नंबर@9691154459.
Posted on: Aug 01, 2018. Tags: BAJAM MADMA SONG SUKMA CG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
तीन बार भोजन, भजन एक बार जिसमे भी आते है, झंझट हजार...भजन
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से पद्मावती एक भजन सुना रही है:
तीन बार भोजन, भजन एक बार-
जिसमे भी आते है, झंझट हजार-
मन मेरा कहता है, गंगा नहाऊ-
गंगा नहाऊ, जमुना नहाऊ-
जाते जाते रस्ते में, आ गया बुख़ार-
मन मेरा कहता है, मंदिर हो आऊ-
मंदिर हो आऊ, मै दर्शन कर आऊ...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: PADMAVATI SONG VICTIMS REGISTER
Private insurance company cheating farmers in alleged connivance of officials
Padmalochan Varma in Bodem block of Nuapada district of Odisha is talking to a farmer who is telling him that a private insurance company has cheated thousands of farmers in alleged connivance with government officials. He says there was huge rain deficit last year and crop had suffered. Though farmers have got proper compensation in other nearby blocks in this block many did not get any compensation and some have got Rs 169 per acre. This needs investigation so suffering farmers can be helped. For more Mr Verma can be reached at 09937691642
