ओ हो हाय जंगल जाडी जाबो जी...कर्मा गीत -

ग्राम-कोटपारा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम एक कर्मा गीत सुना रहे है:
ओ हो हाय जंगल जाडी जाबो जी-
छार तेंदू तोडला जंगल जाडी जाबो गा-
हाय गा जंगल जाडी जाबो न-
ये पहाड़ी जाबो जी-
छार तेंदू तोडला जंगल जाडी जाबो रे...

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

सूरज सा चमकूँ मैं चंदा सा चमकूँ मैं...कविता -

ग्राम-कोटपारा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से स्कूल के बच्चे अनिका दुग्गा, जशना कुंजाम, पार्बती कवाची और हरिना नरेटी एक कविता सुना रही है:
सूरज सा चमकूँ मैं चंदा सा चमकूँ मैं-
जगमग-जगमग उज्वल तारो सा चमकूँ मैं-
मेरी अभिलाषा है फूलो से मेह्कुं मैं-
वीरो सा चेह्कुं मैं गुंजन से वह उपवन-
कोयल से कु कु मैं मेरी अभिलाषा है...

Posted on: Dec 19, 2017. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

गुलाब फूल, गोंदा फूल, केवरा फूल घर की शोभा बढ़ाने के साथ दवाई के रूप में भी काम आते है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम सुखय, विकासखंड-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में है वहां से गणेश आयाम के साथ में बलिराम है उन्होंने उनके घर आंगन में बहुत से फूल लगाए है जैसे गुलाब फूल, गोंदा फूल, केवरा फूल और वे बता रहे है कि ये पौधे घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाये है और देवी देवताओं को चढाने के लिए भी काम आते है और दवाई के काम भी आता है जैसे तुलसी चावरा चाय बनाने के काम आता है इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और गोंदा फूल को मलकर सिर में लगाने से सर दर्द में भी काम आता है| गणेश आयाम बता रहे हैं कि इस साथी से हमें सीख लेना चाहिए और फूल ले पौधे आँगन में लगाना चाहिए@7828546554.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

छोटका करे ना नना वाय ना...गोंडी गीत -

जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
छोटका करे ना नना वाय ना-
करे ना नान वाय ना रंग जोड़ी बंगला ते ऐदे ना – पायल करे ना नना वाय ना-
करे ना नान वाय ना रंग जोड़ी बंगला ते ऐदे ना...

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारा गाँव जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर है पर हमारा जीवन अधिकतर जंगल पर ही निर्भर है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-बड़े कमेली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से यात्रा के ढोलक वादक साथी गणेश सिंह आयाम गाँव के आदिवासी निवासी विजय कुमार तामो के सांथ बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि उनका गांव जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की ही दूरी पर है और ये गांव जंगल के बीच बसा है गांव जंगल में रहने से इन्हें वन वनस्पतियों का लाभ प्राप्त होता है जंगल से जो फूल, पत्तियां, फल मिलती है वे बता रहे हैं कि इसी से गांव के अधिकतर लोग अपना जीवन यापन करते हैं गांव के लोग वनस्पतियों की जानकारी भी रखते हैं और उनका औषधीय उपयोग भी कर एक शांतिपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करते हैं...गणेश सिंह आयाम@8602008444

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: GANESH SINGH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »