करना होगा सारे जग को इसका ही गुणगान...आयुर्वेद गीत
ग्राम-जुबानी कला, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद आयुर्वेद के उपर एक गीत सुना रहे हैं:
करना होगा सारे जग को इसका ही गुणगान-
जग में आयुर्वेद महान जग में आयुर्वेद महान-
हमने ईश्वर से इतना सुंदर शरीर है पाया-
कंचन सी काया को लेकिन हमने धूल बनाया-
किया बहुत उपचार ना पर हमने आहार सुधारा...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
हमारे हैण्डपम्प से पीला पानी निकल रहा, पीने योग्य नहीं है, पर वही पानी पी रहे हैं, कृपया मदद करें...
चिड्डीपारा, ग्राम-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ज्ञानसिंह मरावी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प से खराब पानी निकल रहा हैं, जो पीने योग्य नही है, करीब 5 महीने से ये समस्या बनी हुई है, गांव में 10 घर है जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, इससे पूर्व समस्या होने पर उन्होंने आवेदन किया था, जिस पर सुधार हो गया था, लेकिन अभी पुनः पाईप में जंग पड़ गया है, जिससे पीला पानी निकल रहा है, पानी की समस्या हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सरपंच@7898959990, सचिव@7898056037, PHE@9893883154.मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CHHATTISGARH GYAN SINGH MARAVI HANDPUMP KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे गाँव के 2 हैण्डपम्प 2 महीने से खराब हैं, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से माहुराम पद्दा और भीमराम गोटा बता रहे है कि उनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है उसमे से 2 हैण्डपम्प 2-3 महीने से ख़राब है और 1 सही है लेकिन उसमे भी अच्छे से पानी नहीं आता है| उनके गाँव में 30-34 घर है और एक ही हैण्डपम्प से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है| हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए गाँव के लोगो ने पंचायत में शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425569253. अधिक जानकारी के संपर्क नरेश पद्दा@9479102949.
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: BHIMRAM GOTA CG HANDPUMP KANKER MAHURAM PADDA PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER
छोटे-छोटे लईका दाई, दे दे हमला ज्ञान वो...भक्ति गीत
ग्राम-मनौरा, पोस्ट-गोरसी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजवीर एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
ज्ञान दे दे वो ज्ञान दे दे न आयों तो द्वारे दाई-
छोटे-छोटे लईका दाई दे दे हमला ज्ञान वो-
तोरे सहारा बर माँ दे थे सब ध्यान वो-
बड़े बिहनिया सूत उठ के करथों तोर पुकार वो-
तय सुन ले मोर गोहार दाई आयों तोर द्वार दाई...
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: ANUPPUR BHAKTI SONG JAITAHRI MP RAJVEER SONG VICTIMS REGISTER
मंदिर पूजा रोज करो तीर्थ करो हजार, मन में दया धर्म नही सब कुछ है बेकार...भक्ति गीत
ग्राम-मनोरा, पोस्ट-कुरसी, थाना-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से राजवीर एक भजन सुना रहे हैं:
मंदिर पूजा रोज करो तीर्थ करो हजार-
मन में दया धर्म नही सब कुछ है बेकार-
दया दे जगा माया ले जगा भोले बाबा-
ऐ भोले बाबा गा भोले बाबा गा-
माथे मा सुघर चंदा सोहे-
जटा मा गंगा के घारा...


