हमारे गाँव में शौचालय नहीं बनाने के कारण राशन नहीं दिया जा रहा है, रेत का अवैध खनन हो रहा...
ग्राम-घाटा, पंचायत-रोसरखार, पोस्ट-लमसरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मप्र) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे है कि उनके यहाँ नर्मदा से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और जब लोग शौचालय के लिए रेत खरीदते है तो ट्रेक्टर के 3500 रू लेते है जिसके कारण लोग शौचालय नहीं बना पा रहे है और अब तक 5 से 10 प्रतिशत घरो में ही शौचालय बना है और सोसायटी में जाते है तो बोल दिया गया है कि जब तक शौचालय नहीं बनायेगे तब तक राशन नहीं दिया जायेगा | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि शौचालय बन सके और राशन भी मिले | कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत@9753725845. पनकू@8359812102.
Posted on: Sep 23, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got electricity back in village 3 days after reporting on CGnet...
ग्राम-बम्हनी, पोस्ट-खोडगार, तहसील-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) रामसिंह पैकरा बता रहे है कि इनके यहाँ एक मोहल्ला आवास पारा है जहाँ ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. शिकायत करने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी आये थे पर उन्होंने कहा कि बड़े साहब अभी नहीं बैठे वो रायपुर चले गए है वो आ जायेंगे तो लग जायेंगा, लेकिन कई दिनों तक उन्होंने कुछ नहीं किया और गाँव के लोग परेशान थे | उसके बाद इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया और उसके बाद करने बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव के बाद 3 दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया ऐसी ही मदद भविष्य में भी करते रहें| पैकरा@8253016721
Posted on: Sep 22, 2017. Tags: ELECTRICITY RAM SINGH PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER
सांई इतना दीजिए, जामे कुटुंब समाय, मै भूखा ना रहू, साधू ना भूखा जाय...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हिमसिंह मरकाम तुलसीदास द्वारा रचित दोहा सुना रहे है:
तुलसी अपने राम को, रिज भजो या खीज-
भूमि पड़े उपजेगे, हो लेटे सीधे बिज-
सांई इतना दीजिए, जामे कुटुंब समाय-
मै भूखा ना रहू, साधू ना भूखा जाय-
ना खासिया, रामचन्द्र की जय-
पवन सूत, हनुमान की जय...
Posted on: Sep 22, 2017. Tags: HIM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे सुनील भाई अइसन गाना सुनाई...जस्पुरिया गीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जस्पुरिया गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय रे सुनील भाई अइसन गाना सुनाई-
हल्ला-हल गावे सुखलाल धरे-धीरे ढोलक बजाई-
शाय हरमुनिया रसाई अपना गाना सुनाई-
अरे अपना गाना सुनाई अरे सुनील भाई...
Posted on: Sep 19, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
दिल को बहला ले, इज़ाज़त है, मगर इतना न उड़...गज़ल -
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से उषा सिंह एक गज़ल सुना रही है:
दिल को बहला ले, इज़ाज़त है, मगर इतना न उड़-
आज सपने देख, लेकिन इस कदर सितारे ना देख-
सिर से सिने में कभी, पेट से पांव में कभी-
एक जगह हो तो कहे, दर्द इधर होता है-
जब किसी हताश व्यक्ति से, मिलन हो जाता है तो-
ऐसा लगता है की जीवन में, सफल होना संभव नही...
