अरे काया गुजिड़े यडी काया गुजिर नानो गयूर गयूर ना...गोंडी गीत-

ग्राम-चल्लम नगरम, पंचायत-गुंडलपाडू, तहसील-मुलकलपल्ली, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम वेंकाडछी, सोडिता रोग्वे, मडकाम दुरकंदा,
राज्य तेलंगाण से मडकाम कांकनू के साथ गोंडी भाषा में गीत सुना रही है|
रेरे लायो रे रेला, रेरे लायो रेला रेला रेला रेला रे ला-
यो दोनों सोनो लो सुन बेरू सोलोल नोन-
अरे काया गुजिड़े यडी काया गुजिर नानो गयूर गयूर ना-

Posted on: Aug 10, 2021. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GONDI NARAYANA SONG TELANGANA

गांव में सौर ऊर्जा नहीं लगा हैं पानी के लिए उनको पर्याप्त पानी नहीं मिलती हैं,

ग्राम पंचायत- सिल्फु, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहें हैं उनके गांव में सौर ऊर्जा नहीं लगा हैं पानी के लिए उनको पर्याप्त पानी नहीं मिलती हैं, अभी वहाँ के लोग नदी से झिरिया बना कर के पानी लातें हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के नल लगवाने मे मदद करें : सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR SAUR URJA SUNIL GAWDE

हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना है, कृपया मदद करें-

राजकुमार नाग ग्राम पंचायत-कंडोली, आयतू पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना हैं, अधिक दूर होने की वजह से कोई स्कूल नही जा पाते हैं| कई बार सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके गाँव में आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@8305199971, 6263707974, सरपंच@8302391209, सचिव@7587395136.

Posted on: Aug 10, 2021. Tags: ANGANBADI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAJKUMAR NAAG

सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां ( खून का रिश्ता)

नमस्कार दोस्तो सीजीनेट पर आप सहकार रेडियो का कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिए भीष्म साहनी की कहानी “खून का रिश्ता”| आवाज़ है मुंबई से गीता चौबे की| जो कि रंगकर्म और अभिनय के क्षेत्र से जुडी हैं| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| ये कर्यक्रम https://www.sahkarradio.com/ से लिया गया है|

Posted on: Aug 09, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SONG

हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं लोंगो को कुआ का पानी पड़ता हैं ,कृपया मदद करे...

ग्राम-कस्तूरपल्ली स्कूलपारा,तहसील-लोहड़ीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिंदुराम बता रहे हैं, की उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| हैंण्ड खराब हो गया है| वहाँ के ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती है| गाँव में एक कुआ खोदा गया है| वही से पानी लाकर पीते है| गर्मी के दिनों में पानी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8967084521, CEO@8889251366, कलेक्टर@845895664.

Posted on: Aug 09, 2021. Tags: BINDURAM CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »