बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 21, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप नहीं लगा है...
ग्राम-केदावाड़ा, पटेल पारा, पंचायत-कुटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह नाग बता रहे हैं, पारा में पानी की समस्या है, पारा के हैण्डपंप नहीं है, उन्हें आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पारा में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479131907, सचिव@6263425711, CEO@7835814506. संपर्क नंबर / रामसिंह नाग@7646804503. (177336) (AR)
Posted on: Sep 20, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
चिड़िया का हीरा...कहानी-
एक चिड़िया को एक चमकता हुआ हीरा मिला| हीरे को चोंच में लेकर वह नगर के असपास उड़ रही थी, ये सब नागरिको ने देखा और ये बात राजा को बतायी, राजा हीरे को पाने के लिये चिड़िया पर बंदूक चला दिया, चिड़िया डर गयी और चोंच खोल दिया जिससे हीरा जमीन पर गिर गया और राजा उसे उठा लिया| हीरा मिलने से राजा खुश और चिड़िया दुखी हुई| चिड़िया अपने घोसले में पहुंची और हीरे को पाने के लिये विचार करने लगी| सुबह होते ही चिड़िया ने एक गाड़ी बनाई और राजा से हीरा लेने के लिये निकल पड़ी| रास्ते में उसे कई जीव मिले और उन्होंने उससे उसका हाल पूछा| चिड़िया सबको अपनी समस्या बताती रही और मदद मांगती रही| एक एक कर सभी उसके साथ शामिल हो गये और एक सेना बन गयी| चिड़िया अपने सेना के साथ राजा के नगर पहुंची और राजा को संदेश दिया, मेरा हीरा वापस करो नहीं तो अपने सेना के साथ मै हमला कर दूंगी| राजा ने बात नहीं मानी, तब चिड़िया ने अपने सैनिको के साथ हमला कर दिया| आखिर में राजा को उसका हीरा वापस करना पड़ा| (AR)
Posted on: Sep 20, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
ये मेरी ईमानदारी के कारण हुआ...चुटकुला-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार चुटकुला सुना रहे हैं-
एक दिन श्रमिक का पाँव मशीन में आ गया और फ्रेक्चर हो गया, तभी दूसरा मजदूर आकार उसके हाल को देखकर बोला शुक्र है तुम्हारा हाँथ बच गया नहीं तो काम कैसे करते| पहला मजदूर जिसे चोट लगी थी उसने बोला ये मेरी ईमानदारी के कारण हुआ, पहले तो मेरा हाँथ मशीन में था लेकिन मैंने हाँथ हटा कर पैर मशीन में डाल दिया| (AR)
Posted on: Sep 20, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
निवासियों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है...
ग्राम-डोंगरगुड़ा, पंचायत-अलवा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अंतरा मंडावी बता रहे हैं उनके गाँव में लोगो को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है, उनके गाँव में ऐसे कई लोग हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर निवासियों को जो पेंशन के दायरे में आते हैं उन्हें पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6261970281. सचिव@9406109008. CEO@7835814506. (177410) (AR)
