बांस की चीजें बनाने की कला लोगों के जीविका का साधन और पहचान है...
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल गाँव के निवासी मनीष कुमार बाद्रा से चर्चा कर रहे हैं| मनीष बता रहे हैं| वे बांस की चीजें बनाने का काम करते हैं| सजावट का सामान बनाते हैं| और उसे बेंच कर अपनी आजीविका चलाते हैं| वे 20 वर्ष से ये काम कर रहे हैं| अपनी बनाई चीजों को वे शहरों तक पहुंचाते हैं| जैसे हैदराबाद, मुंबई, बैंगलोर आदि| बांस की चीजें बनाने के लिये कारीगर नये लोगो को सिखाते हैं| इस तरह से ये कला उनके रोजगार का साधन और पहचान है|
Posted on: Jul 06, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान...गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं :
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
ओती ले सूर उवथे, होवाथे बिहान-
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
तन में धोती कुर्ता तेहां मुड़ मा पहिने पांगा-
हाँथ मा तोतारी धरे कांधे धरे नागर-
ले लेके तन मा बोवाथे टिकरा धान...
Posted on: Jul 06, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| सफ़ेद मुसली 250 ग्राम, सतावर 250 ग्राम, सेमल मुसली 250 ग्राम, सौफ 250 ग्राम, कोंच के बीज 250 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम सभी को लेकर चूर्ण बना ले| एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करे करें| दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 06, 2019. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने के लाभ-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी तांबे के बर्तन में रखे पानी का उपयोग करने के लाभ बता रहे हैं | सबसे पहले तांबे का एक जग लें, और उसे साफ कर लें| उसके बाद उसमे पानी रख दे | सुबह रखे पानी को शाम के समय और शाम को रखे पानी को सुबह पीना चाहिये| इससे स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ हो सकते हैं| हर दो महीने के बाद एक महीने सेवन न करे| उसके बाद पुन:शुरू कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
येदे माया में झन भूलो भाई...गीत-
ग्राम पंचायत-भेलकच्छ, ब्लाक, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीतारानी नेटी के गीत सुना रही हैं :
येदे माया में झन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला ला फंसाई रे-
माया में झन भूलो भाई-
अही बाटे बैर होगे दुश्मन मितान गा-
येदे माया में झन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला ला फंसाई रे...
