सरकार की मदद से स्वसहायता समूह चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं...

ग्राम-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लछंदी हुसेंडी, सुगाय सोरी, निरबती मंडावी बता रही हैं| वे अपने साथियों के साथ स्वसहायता समूह चलाती हैं| जिसमे वे होटल का काम करते हैं| उसी से अपनी जीविका चलाते हैं| समूह में 11 सदस्य हैं| 6 साल वे काम कर रहे हैं| ये काम उन्होंने सरकार की मदद से शुरू किया था| और वे काम आगे बढ़ा रहे हैं| सभी अपने काम से खुश हैं|

Posted on: Jul 07, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कायाकल्प चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कायाकल्प चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं | आंवला फल 250 ग्राम, मेथी भुनी हुई 250 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 250, वन जीरा 250 ग्राम और 30 ग्राम सेंधा नमक लें| ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति नमक का उपयोग न करें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से एक घंटे पहले दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सातो बहिनी माई मोर सहेली, माई मोर सहेली...गीत-

ग्राम, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवशरण सरुता एक गीत सुना रहे हैं :
सातो बहिनी माई मोर सहेली, माई मोर सहेली-
राउरे चरन में तो गीरल हो, माई गिरल हों-
सातो बहिनी माई रोवत हो, माई रोवत हो-
राउरे चरन में तो गीरल हो माई...

Posted on: Jul 07, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVASHARAN SARUTA SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी समुदाय के लोग शिकार के लिये धनुष और गुलेल का उपयोग करते हैं...

ग्राम-चिन्नार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्रामवासी बृजेश यादव, नट्टू, दिनेश, कंडी बता रहे हैं| वे वनों में जाकर पछियों का शिकार करते हैं| चूहों का शिकार करते हैं| इसके लिये धनुष और गुलेल का इस्तेमाल करते हैं| आदिवासी ग्रामीण शर्दी, गर्मी, बरसात सभी समय शिकार करते हैं| वे ग्रुप बनाकर शिकार करने जाते हैं|

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लहसुन के उपयोग और लाभ-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी लहसुन के उपयोग और लाभ बता रहे हैं| लहसुन की दो कली को लेकर छोटे-छोटे टुकड़े काट कर एक कांच की कटोरी 2 मिनट तक रहने दें| उसके बाद शहद के साथ चबाकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| ये प्रकृया दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन कर सकते हैं| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »