हमारे मोहल्ले में बिजली के केवल पोल लगे है, ना तार खिंचा ना मीटर लगे हैं, लेकिन बिल आता है-
ग्राम-कर्रिया, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गाँव के निवासी कांसीनाथ आदिवासी, कमला और कमलेश से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली के पोल तो लगे हैं, लेकिन ना ही तार खिंचा है और ना ही मीटर लगे हैं, पर इसके बावजूद बिजली का बिल लगातार आ रहा है, लोग परेशान हैं. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो अपील कर रहे हैं कि दिए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर वार्ड में बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425824746. जगदीश यादव@9424841672.
Posted on: Sep 23, 2018. Tags: ELECTRICITY JAGDISH YADAV MP REWA SIRMAUR SONG VICTIMS REGISTER
2 महीने से हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी की समस्या हो रही है, पर अधिकारी ध्यान नही देते-
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सीता, केसर बाई और पूर्णिमा यादव बता रहे हैं, कि उनके गाँव में फग्गू यादव के घर के पास एक हैण्डपंप है, जिसका हैण्डल 2 महीने से खराब पड़ा है, जिसके संबंध में मोहल्ले के लोगो ने कई बार सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उसमे कोई सुधार नही हुआ है, जिससे करीब 25 घर के लोग पानी की समस्या से बहुत अधिक परेशान हैं , इसलिए वे अब सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बातकर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें: PHE@9669969954, सचिव@8319568146. नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG HANDPUMP LORMI MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण और उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय अनार के आयुर्वेदिक गुण और उपयोग को बता रहे हैं, यदि हम पके अनार के दाने का सेवन करते हैं तो शरीर में रक्त निर्माण होता है, दूसरा: कच्चे अनार के दाने जो स्वाद में खट्टा होता है, उसका सेवन करने से भूख बढ़ती है, इसके अलावा अनार के छिलके का रस चूसने से खांसी में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWARA SWASTHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
गाँव में 4 बोरिंग लेकिन केवल एक से ही पीने योग्य पानी आता है, बाकी पानी में आयरन अधिक है -
ग्राम-हनफरसी, पंचायत-धोरकट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लॉक-कोयलीबेडा,
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता हीरा और मंजू मंडल बता रहे हैं उनके गाँव में 42 मकान हैं 210 जनसंख्या हैं, गाँव में 4 बोरिंग या हैण्डपंप है, जिसमे 1 हैण्डपंप से साफ पानी निकलता है, जिसका उपयोग करते हैं, बाकी के 3 बोरिंग हैण्डपंप से आयरन युक्त पानी निकलता हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@9425569253, कलेक्टर@9425584388. संपर्क नंबर@9754684672.
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HANDPUMP KANKER PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER
गौवरी के लाला ओ लंबे सूड वाला, गजा हो नदंना मै करू वंदना...भजन-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गणेश भजन सुना रही हैं :
गौवरी के लाला ओ लंबे सूड वाला, गजा हो नदंना मै करू वंदना-
पान चढ़े फुल और चढ़े मेवा, लड्डून के भोग लगे संत करे सेवा-
एक दंत दया वंत चार भुजा धारी, तुलसी भोग लगे मूस की सवारी-
गज हो नंदना, मै करूं वंदना-
अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया...

