तीन साल पहले पति गुज़र गए अब तक विधवा पेंशन नहीं मिला, अधिकारी 10 हज़ार घूस मांगते हैं...
पटेलपारा ग्राम-लमना, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी एक ग्रामीण महिला मेलकुंअर से बात कर रहे हैं जो बता रही हैं कि तीन साल पहले पति की मृत्यु हो चुकी है लगातार तीन सालों से विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर रही हैं लेकिन आज तक पेंशन नहीं दिया गया सरपंच सचिव के पास भी जाते हैं तो वे 10 हज़ार रू घूस मांगते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियों के फोन पर बात करके दबाव बनाए जिससे इस गरीब विधवा की समस्या का निवारण हो सके... ब्लाक CEO@7387673744 सचिव@9754568946, सरपंच@ 9754038804. मेलकुंअर@8889353891, बाबूलाल नेटी@8435886099
Posted on: Aug 22, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
तालाब गहरीकरण में एक साल पहले तीन महीने काम किया था, पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है...
ग्राम-हरडी, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी ग्रामीण मान सिंह जी से बात कर रहे है जो बता रहे हैं कि वर्ष 2016 में उनके परिवार के तीन लोगों ने तालाब गहरीकरण में काम किया था जिसमे उन्होंने तीन माह तक काम किया पर अब तक उनको केवल एक माह का ही भुगतान किया है आज भी 2 माह का भुगतान बकाया है इस काम को सरपंच व सचिव के द्वारा कराया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों को फोन करके फोन पर दबाव बनाए ताकि मजदूरों की मजदूरी की समस्या का निराकरण हो सके| सचिव@9644443824, CEO@9303152869. बाबूलाल नेटी@8224886839
Posted on: Aug 22, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सरई बीज से पेचिस का इलाज
ग्राम-उमरखोही, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी के साथ में आज वैद्य कलम सिंह उरेटी है जो बता रहे है कि पेचिस, आंव, दस्त चाहे वो बच्चों के लिए हो या वयस्क या सभी के लिए अमृत के समान है सरई या साल के फल का उपयोग बता रहे हैं जब भी किसी को पेचिस पड़े जैसे कोई दुधमुहे बच्चो को उसके बीज को पाउडर जैसे पीसकर पिलाने से पेचिस बंद हो जाती है इसी तरह जितनी उम्र हो उसी प्रकार उस दवा की मात्रा बढाकर दिया जा सकता है यदि बड़ों को दो से तीन बीज तथा बूढों के लिए 3 से 5 तक उपयोग कर सकते हैं और दिन में कम से कम दो से तीन बार ले सकते है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में फोन करके संपर्क करें| बाबूलाल नेटी@8435886099
Posted on: Aug 12, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हम दो कोस दूर से पानी लाते हैं, हैंडपंप है, पर 100 घरों के लिए पर्याप्त नहीं, अधिकारी नहीं सुनते...
ग्राम पंचायत-सिलकारी, पोस्ट-हंडी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी को गाँव की महिलाएं बता रही है कि उनके मोहल्ले में हैंडपंप तो है लेकिन 100 से अधिक घर है इसलिए वह पर्याप्त नहीं है, पानी के लिए दो कोस तक जाना पड़ता है. इसके लिए सरपंच के पास आवेदन किया है पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके | जल संसाधन अधिकारी@9425253031. गाँव के साथी जीतेन्द्र@7222902804. बाबूलाल नेटी@9479003198.
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
1 से 3 साल हो गया है रोजगार गारंटी के तहत काम किये है, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है...
ग्राम-बदरौड़ी, पोस्ट-सिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में सोनाबाई, कमलेश, भानु, महेन्द्र प्रसाद, खेलावन, लखन लाल, कैलाश प्रसाद यादव बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत मेड बंधान एवं तालाब में कई हफ्ता काम किये जिनका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है एक से तीन साल हो गया है | इसकी शिकायत सरपंच, सचिव के पास भी शिकायत किये है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है सलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनकी मजदूरी का भुगतान हो सके | सचिव@9617213127, C.E.O.@7693915855,
कलेक्टर@07752223344. गाँव के साथी यशवंत@9165688096.



