विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, कृपया मदद करे-
ग्राम माटापारा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अमर सिंह बता रहे हैं की उनकी उम्र 65 साल हो चुकी है लेकिन उन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा है। उम्र की वजह से वे काम कर पाने में असमर्थ हैं। सरपंच मोहदय जी को आवेदन दे चुके है, फिर भी काम नहीं हो पा रहा है, उन्होंने सचिव से भी बात की है लेकिन अभी तक नही मिला है। इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिए गयें नंबरों पर बात कर के वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479224461, सीईओ@@8889251366.
Posted on: Jul 31, 2021. Tags: AMAR SINGH BHEJA LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM
बुजुर्गो का पेंशन का पैसा न मिलने की समस्या कृप्या मदद करें...
ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पंडरी बता रहे हैं कि उनकी उम्र 65 साल हो चुकी है लेकिन वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। वे लोग काम नहीं कर पातें हैं। सरपंच मोहदय को आवेदन दे चुके हैं, फिर भी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सचिव से भी बात की है लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिए गयें नंबरों पर बात कर के वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7647007625, सचिव@7648021198.
Posted on: Jul 31, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA PANDARI PENSION PROBLEM
उज्ज्वला योजना का लाभ मिलना चाहिए लेकिन नही मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवसिंह कश्यप ग्रामीणों के साथ बता रहे हैं कि उन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वे चूल्हे पर खाना पकाते हैं जिससे दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गैस सिलेण्डर दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406169979, सचिव@7648021198.
Posted on: Jul 31, 2021. Tags: CG DEVSINGH KASHYAP GAS LOHANDIGUDA PROBLEM UJJWALA YOJANA
नानो माया जाली वावो नानोली या री-री...गोंडी विवाह गीत-
ग्राम-नीलेगोंदी बोदेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ मासे और तोसी एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है :
नानो माया जाली वावो नानोली या री-री-
हे आयी वेहा नानोली वेहा नानो करसाड आया विता...
Posted on: Jul 31, 2021. Tags: GONDI SONG
हमारे गांव के आंगनबाड़ी में हैंण्डपंप नही है, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-भेजा, (मुंडेगुडा) ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नरेन्द्र बता रहे हैं उनके गांव के आंगनबाड़ी स्कूल में हैंण्डपंप नही है| छोटे-छोटे बच्चों को भी पानी पीने के लिए नदी जाना पड़ता है| पानी कि सुविधा नही होने के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी नही भेजते है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407608929, PHE@8670541769, सचिव@7648021198, सीईओ@@8889251366.




