नोएडा : आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

अशवनी कुमार जिला उन्नाव उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है, लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, राशन नहीं है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करे : संपर्क नम्बर@9560539299. (169284) DW

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: ASHWANI KUMAR CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

10 गाँव का सर्वे किया, बाहर से लौटे मज़दूरों के पास काम नहीं है, कृपया जल्दी काम खोला जाए...

बहनी दरबार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जन्मावती बता रही है कि जो लोग बाहर काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण अपने घर वापस आये है उनको कोई काम नहीं मिल रहा है पंचायत के तरफ से वो चाहे मजदुर या किसान हो जो मजदूर लौट के आये है तो उनके लिए कामकाज खोलने मांग कर रही है | कही मजदूर स्कूल में पेड़ो के नीचे है | उनके लिए खाने की समस्या हो रही है | इसलिए सीईओ से मांग कर रही है कि उनके लिए काम खोला जाये | जब से कोरोना वायरस के बारे में सुने है तब कोरोना वायरस फ़ैल जायेगा करके सब लोग डरने लगे है | वे 10 गाँव में सर्वे करके आये हैं | साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने का प्रयास करें : CEO अखिल श्रीवास्तव@9407803480. संपर्क नम्बर@ 9179324337. (167937)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BAGHELI CORONA PROBLEM JANMAVATI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले में एक भी हैंडपम्प नहीं, निजी कुंए से पानी लाकर पीते हैं, 15 साल से आवेदन लगा रहे....

ग्राम पंचायत-आर्यगुडा, तालुका-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली से हेमन्त रघुपती बता रहे है इनके मोहल्ले में 20 घर है यहाँ एक भी हेण्डपम्प नहीं है यहाँ के लोग किसी के निजी कुंए से पानी लाकर पीते है इनके गाँव में 15 वर्ष से पानी की समस्या है कई बार पंचायत ग्राम सभा में आवेदन लगाये है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें|जनपद अध्यक्ष@9420639839 सचिव माराटे जी @9421729585 संपर्क @9421576560
(169256) CS

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEMANT RAGHUPATI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

विधवा हूँ, नदी में बाढ़ आने से घर बह गया था, सरकार अगर घर बना दे तो बहुत मदद होगी...

नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) वार्ड नंबर 11 से सविता और कमला मंडल बता रहे है एक वर्ष पहले परलकोट नदी में बाढ़ आने से इनका घर बह गया था घर से कुछ सामान नहीं निकाल पाए थे कमला मंडल विधवा हैं 2 बच्चे है अभी झोपडी बनाकर रहते है हादसा के समय सरकारी कर्मचारी आकर घर मिलेगा करके आश्वासन दिए थे लेकिन अभी तक नहीं मिला 15000 रू मिला था घर के लिए कई बार आवेदन लगाये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके घर दिलवाने में मदद करें| जिला कलेक्टर@07132222001. संपर्क @9404651429 (169128)...CS

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PROBLEM SAVITA KAMLA MANDAL SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

जयसिंह फतेहपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 गली नम्बर 4 नयागाँव में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे है, उनके पास राशन नहीं है, आर्थिक मदद की मांग कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9654202803. (169220)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAISINGH NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »