Impact: Our water problem got solved after report on CGnet Swara, thanks...
पंचायत-भांसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, बोरिंग में 3 की जगह 2 सोलर प्लेट लगे थे, जिसके कारण बारिश के समय वोल्टेज नही मिलने से उन्हें पानी नही मिल पाता था, जिससे नदी-नाले से पानी लाना पड़ता था, जिससे लोग बीमार पड जाते थे, गांव में 44 परिवार और 213 जनसंख्या है, जो समस्या से जूझ रहे थे, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव और जिला पंचायत में कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके बाद समस्या का निराकरण हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की: रीना अधिकारी@9752205080.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG DANTEWADA IMPACT RINA ADHIKARI SONG VICTIMS REGISTER WATER
महाराज गजानंद आये, हर कथा में रंग बरसाये...भजन-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट, तहसील-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं :
महाराज गजानंद आये, हर कथा में रंग बरसाये-
देवा कौन तुम्हारी माता हैं, देवा कौन पिता कहलाये-
देवा पार्वती तेरी माता हैं, महादेव पिता कहलाये-
महाराज गजानंन आओ, हर कथा में रंग बरसाओ...
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: BHAJAN DILIP KUMAR YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got our due wages after report on CGnet Swara, many thanks...
भुकभुका पारा, पंचायत-मगुर्दा, पोस्ट-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से धंसू उनके साथी पतराज मरकाम को बता रहे हैं कि उन्होंने फरवरी 2018 में इंदिरा आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में काम किया था, जिसका 120 रुपए के हिसाब से 17 दिन का 11 लोगो की मजदूरी मिलनी थी, जो नही मिल पा रहा था, ठेकेदार से कहने पर वह बात को टाल दे रहा था, अधिकारी भी मदद नहीं कर रहे थे तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड किया जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वालों अधिकारियों को उनका मजदूरी भुगतान हो चुका है, वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : पतराज मरकाम@8085693745.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: BILASPUR CG DHANSU IMPACT MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नागरमोथा घास के औषधीय गुण और प्रयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय नागरमोथा घास के औषधीय गुण को बता रहे हैं, नागर मोथा को गोंदला की जड़ के नाम से भी जाना जाता है, उसके जड़ का उपयोग सिर के बालो को धोने के लिए किया जाता है,
दूसरा: नागरमोथा को तीली के तेल में पकाकर, भृंगराज या घमरा चारा और अवाले के चूर्ण को मिलाकर बालो में लगाने से बाल संबंधी विकार दूर हो सकता है, केवल तीली के तेल में पकाकर भी बाल संबंधी समस्या में उपयोग कर सकते हैं,
तीसरा: घाव हो जाने पर नागरमोथा के जड़ को देशी घी में घिस कर उस स्थान पर लगाने से घाव ठीक हो सकता है : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWARA SWASTHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : करेला सब्जी के औषधीय गुण और प्रयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय करेला के औषधीय गुण और उपयोग के बारे में बता रहे हैं, करेला को सब्जी के रूप के सभी के घरो में उपयोग में लाया जाता है, करेला सुगर और डायबटीज के बीमारी के लिए उपयोगी है, कच्चा हरे करेला को सुखाकर पीसकर चूर्ण बनाकर सेवन कराने से सुगर नियंत्रित किया जा सकता है, लीवर से संबंधित समस्या में भी करेला काम आता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@6306748178.
