मैं अमर शहीदों का चारण उनके गुण गाया करता हूँ...देशभक्ति कविता-

ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरांगगुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सैते दुग्गा और उनके साथ हैं ग्रामीण स्कूली छात्र विथप्रकाश पांडे जो एक कविता सुना रहें हैं-
मैं अमर शहीदों का चारण-
उनके गुण गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है-
मैं उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है, याद शहीदों की-
हम लोगों ने दफनाई है-
यह सच है, उनकी लाशों पर-
चलकर आज़ादी आई है-
उन गाथाओं से सर्दखून को-
मैं गरमाया करता हूँ-
मैं अमर शहीदों का चरण-
उनके यश गाया करता हूँ...RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का गन्दा पानी पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-तेंदापारा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी शत्रु मरकाम कोसा सोरी बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है और एक किलोमीटर दूर (नाला) से पानी लाकर पीते है | उनके गाँव में एक भी हैण्डपम्प नही है यह पर सालों से भूमिगत जल स्रोत नही हैं, नदी का गन्दा पानी मजबूर हो कर पीना पड़ रहा हैं जो पीने योग्य पानी नहीं है, जिसकी वजह से बीमार भी हो जाते हैं सर्दी, खांसी जैसे| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9381847130, सचिव@7999244194, दरभा CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@8103011078. (175615) RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

बसंती बयार बहल करे सो भुलाई...गीत-

आशीष सिंह भदोरिया सीजीनेट स्वर के माध्यम सभी सीजीनेट स्वर सुननें वालों साथियों को एक गीत सुना रहें हैं-
बसंती बयार बहल करे सो भुलाई-
ये हो पिया काहे बड़ा दुःख लाई-
आईला न तुहर चीखी बयायी-
ये हो पिया काहे बड़ा दुःख लाई-
परदेश पियवा तुहर प्रीती सतावे ला-
अगुनिया तुहरिया मोरे जान-
व्याकुल भी रहमें हमरे मन भुलाई-
ये हो पिया काहे बड़ा दुःख लाई... RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कष्ट प्रसोब (प्रसूता) बीमारी का वनौषधि उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कष्ट प्रसोब (प्रसूता) बीमारी का वनौषधि उपचार बता रहें हैं, ‘उटकटारा’ का पौधा यह पौधा पुरे काँटों से भरा रहता हैं पेड़ में पत्तों में और इसकी उचाई लगभग 2-3 फीट होता हैं, इसका कष्ट कारक प्रसोत (प्रसूता) बीमारी में निराशाजनक स्थिति होने पर उटकटारा का पौधे के जड़ को पानी में घिसकर एक तोला प्रसूता को देने से तुरंत तीन मिनट के अंतराल में प्रसूता का प्रसोब बाहर हो जाता हैं : RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण में अपनी अपने विचार बता रहें है...

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमरदीप गुप्ता जनमत सर्वेक्षण के विषय पर बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के सन्दर्भ में अपनी विचार बता रहें हैं, की जो बस्तर जिला छत्तीसगढ़ में हो रहीं हिंसा में सुदूर इलाकें में रहने वालें आम जनता तथा आदिवासी लोगों का रिपोर्टिंग नही हो पाते इसलिए उस जगह की जानकारी ऐसे स्थिति में हमारे सरकार को उस जगह की विशेष व्यवस्था कर उन जगह पर पहुचाये जाए तभी जा कर हो रहीं हिंसा से निदान पा सकते हैं, मानना है की हिंसा वाली क्षेत्र में निरीक्षण कर तभी ही पता चलेगा की प्रकार से लोग हिंसा से झूझते रहते हैं, और उस हिंसा को रोकना चाहिए. RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »