बच्चों को 4 किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है रोड नही है परेशानी होती है...कृपया मदद करें

ग्राम चोरभठी, जिला अनूपपुर, (म. प्र.) से नाथू लाल राठौर बता रहे हैं कि चोरभठी टिपान टोला में 100 घर हैं| यहाँ के बच्चों को 4 किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है. बारिश के समय में कीचड हो जाने से समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है. जिससे बच्चे कभी बीमार पड़ते हैं और कभी स्कूल नहीं जा पाते। इस प्रकार बच्चों का भविष्य अभी से अंधकारमय होता जा रहा है। सचिव और सरपंच के पास कई बार कहा गया और किसान सड़क के लिए अपनी जमीन भी देने के लिए तैयार हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथिओं से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये अधिकारियों के नबरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:जिला कलेक्टर@8989011707, सचिव@ 7566603248.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL SONG VICTIMS REGISTER

लोग 2-3किमी दूर नदी (घाट) से पानी लाते हैं, गाँव के हैंडपंप सूख गये हैं समस्या होती है...कृपया मदद करें

ग्राम-लालपुर, ब्लॉक-बजाग, जिला-डिंडोरी, (मध्य प्रदेश) से शताली के साथ सुमन परस्ते और रुक्मिणी तेंदू बता रहे हैं | कि लालपुर में पीने के पानी की बहुत समस्या है, लोग 2-3किमी दूर नदी (घाट) से पानी लाते हैं, गाँव में जो हैंडपंप हैं, उसमें भी पानी सूख गया है| और कुछ दूर खेतों में कुँए हैं, लेकिन उसमें भी साफ़ पानी उपलब्ध नहीं है| बिजली की भी बहुत समस्या है| लोग बिजली-पानी की मांग के लिए भोपाल तक गये | लेकिन 5 साल से अधिक हो रहे हैं, समस्या जस की तस बनी हुई है| तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@08084950449.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: BAJAG DINDORI MP SHATALI SONG VICTIMS REGISTER

एक पुराने कुँए से पानी लाते हैं नदी, नाले सूख गए हैं, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

ग्राम-सिंघनपुरी, ब्लॉक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्य प्रदेश) से नरेश बुनकर के साथ अशोक दास बता रहे हैं कि उन्हें पीने के पानी की बहुत समस्या है| गाँव में करीब 50 घर के लोग लगभग 1 कि.मी. दूर से एक पुराने कुँए से पानी लाते हैं, पीने और नहाने-धोने के लिए पानी का अकाल है| आस-पास नदी नाले सूख गए हैं| इसके शिकायत कई बार उन्होंने सम्बंधित विभागों में दिए हैं |लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है| तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:कलेक्टर@07644234600.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: DINDORI MP NARESH BUNKAR SAMNAPUR SONG VICTIMS REGISTER

2 Hand pumps broken in the school, difficult to prepare mid-day meal...

Ram Sammath is calling from Barrha village, Jawa block, Rewa district Madhya Pradesh and says 2 hand pumps in the Primary School premises have broken a year ago, despite of appeal in the Panchayat no progress has made. School is about to re-open and It has become very difficult to prepare mid-day meal in the school for which water is brought manually from 1 km distance carrying on heads. He is requesting to call S.D.M 7415310693, P.H.E 9425113844.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: MP RAMSAMMAT PRAJAPATI REVA SONG VICTIMS REGISTER

अरे पकड़ मा आ गए कन्हैया हो ग्वालिन के हाँथ...होली गीत-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतलाल सरलहरी एक होली गीत सुना रहे हैं :

अरे पकड़ मा आ गए कन्हैया हो ग्वालिन के हाँथ- रोज दूध दही चुरामय- सुदामा के सांथ रोज दूध दही चुरामय- बंसी बजामय, गाय चरामय, नदी किनारे जमुना के हो- अपन जनम मा रास रचामय, मटका फोड़ गगरी मा हो...

Posted on: Nov 05, 2018. Tags: ANUPPUR MP SANTLAL SARHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »