स्वास्थ्य स्वर : आलू के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आलू का औषधीय उपयोग बता रहे हैं| आलू को भूनकर खाने से और कच्चे आलू का रस सेवन करने से पेट जलन और गैस की समस्या में आराम मिल सकता है|
चहरे पर झईया होने पर आलू को उबालकर उसी उबाले पानी में आलू को पीसकर लेप बना लें और लगायें इससे लाभ मिल सकता है| 12 दिन तक उपयोग कर सकते हैं| जल जाने पर आलू को पीसकर लेप करने से जलन शांत हो सकता है|
संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Sep 23, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
रुई की तरह हल्की सी जिंदगी...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार कविता सुना रहे हैं:
रुई की तरह हल्की सी जिंदगी-
पसीने से भीग गयी-
भारी होती गयी जिंदगी-
अपने कंधे पर आयु का बोझ ढोते ढोते-
खोने और पाने का साह देती जिंदगी...
एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 23, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
11 साल से घर बनाकर रह रहे भूमि को अब सरकारी भूमि घोषित किया जा रहा है...
ग्राम-डिलमिली, पंचायत-डिलमिली क्र.1, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुबती सोरी बता रही हैं, वे खाल्हे पारा में रहती हैं| 11 साल से गाँव में घर बनाकर रह रही हैं पहले वह बंजर जमीन था| उस जमीन को अब सरकारी घोषित किया जा रहा है जिसके कारण उन्हें रहने की समस्या हो रही है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. संपर्क नंबर@9691093764. कलेक्टर@8458956694. (177721) (AR)
Posted on: Sep 23, 2020. Tags: LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 23, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
लिख दे यीशु तोर नाम के...गीत-
ग्राम पंचायत-कर्रा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
लिख दे यीशु तोर नाम के-
मंदिर मोर आत्मा में-
रखबो तोके दिल में जो गाय के-
रखबो तोके मन में बसाय के-
तोहे तो मोर सहारा रे-
तोहे तो मोर रखवाला रे... (AR)
