भूमि विकास बैंक मैनेजर समय पर पैसा नहीं देता है और डांट कर भगा देता है...कृपया मदद करें

ग्राम-खेड़ाखाल तहसील-बागली, जिला-देवास, (मध्य प्रदेश) से बेर सिंह डावर के साथ अनिल सिंह बता रहे हैं कि, भूमि विकास बैंक मैनेजर समय पर पैसा नहीं देता है और डांट कर भगा देता है। खाद्य समिति वाले खाद नहीं देते हैं |कई साल से किसानों के पैसे ले रखे हैं, उनके न तो खाते खोल रहे और न ही उन्हें खाद-बीज देते हैं, पिछली बार की अति वृष्टि की बीमा राशि का पैसा आज तक नहीं बांटा है, और ओला वृष्टि का जो मुआवज़ा आया था उसे पूरे किसानों को आज तक नहीं बांटा । सरपंच प्रेम सिंह खड़ेकर ज़ी ने बताया कि सोसायटी वाले बहुत दिक्कत देते है|सही समय पर खाद न मिलने से किसानों को बहुत दिक्कते आती हैं. इस संदर्भ में SDM or DM से भी शिकायत की गयी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का संधान करने में मदद करें: जिलाधिकारी@9425078735, भूमि विकास बैंक मैनेजर@9424852227.

Posted on: Jan 26, 2019. Tags: BER DAWAR DEWAS MP SINGH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सड़क निर्माण का कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ था अब तक कार्य अधूरा पड़ा है...कृपया मदद करें

ग्राम-धुधकी डीहा, वार्ड क्रमांक-17, जिला-रीवां, (मध्य प्रदेश) से अरुण पटेल बता रहे हैं कि गाँव में सड़क निर्माण का कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ था |लेकिन इसमें कुछ हुआ नहीं, न तो गिट्टी गिरी और न ही मुरुम गिराई गई, न पाइप लाईन और न ही नाली का निर्माण हुआ ,सभी कुछ अधूरा पड़ा है। सरपंच कहता है कि बजट नहीं है जबकि लगभग 50 घरों के शौचालय निर्माण का पैसा निकलवाकर सरपंच और इंजीनियर आपस में बाँटकर खा गए। गांव में विकास कार्य अधूरा पड़ा है, गांव में पानी भरा है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद मांग कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:C.E.O.09713571718, जिलाधिकारी@09425147740.

Posted on: Jan 26, 2019. Tags: ARUN PATEL MP REVA SONG VICTIMS REGISTER

3 भैंसें आकाशीय बिजली गिरने से मौत गयी थी अब तक मुआवजा राशि नहीं मिला...कृपया मदद करें

(म.प्र.) के अलीराजपुर जिले के झंडाना पंचायत के सुगट गाँव से प्रदीप बता रहे हैं कि यहाँ के आदिवासी किसान मम्ब्या 3 भैंसें आकाशीय बिजली गिरने से मौत गयी थी| सरपंच द्वारा पंचनामा बनाया गया था, और अधिकारियों व पशु चिकित्सालय में भी इसकी सूचना भी दी गयी थी| तीन दिनों तक मरी भैसें आँगन में पडी रही, लेकिन कोई नहीं आया. साथी ने जिलाधिकारी को भी इस बारे में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक उसे मौत हुई भैंसों का मुआवजा राशि नहीं मिला|तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9425188061.

Posted on: Jan 26, 2019. Tags: ALIRAJPPUR MP PRADEEP SONG VICTIMS REGISTER

शाला के आस-पास बंदरों का बसेरा होने के कारण प्राथमिक शाला का भवन जर्जर...मदद की अपील

ग्राम-अन्तौली, पंचायत-बन्चाचर, तहसील-जयसिंग नगर, जिला-शहडोल (म. प्र.) से रामगोपाल बता रहे हैं कि, ग्राम-अन्तौली के प्राथमिक शाला का भवन एकदम जर्जर स्थिति में है, शाला के आस-पास बंदरों का बसेरा होने के कारण खपरैल से बने छत को नुकसान होता है, शाला की दीवार भी फट गयी है, वह गिराने के कगार पर है, कई बार ग्राम पंचायत में इसकी शिकायत की गयी और शाला के प्रधानाध्यापक ने भी अपने डाटा में लिखकर कई बार शासन को भेजा लेकिन अभी तक कोइ सुनवाई नहीं हुई, बरसात के समय में बच्चों को बहुत परेशानी होती है, तो ये साथी मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:जिला कलेक्टर@07652241700, जिला पंचायत@07652241467, सरपंच@ 8963953644.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: JAISINGH MP NAGAR RAMGOPAL SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

ट्रांसफार्मर जल जाने से गाँव में बिजली नही जल रही है अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं...मदद की अपील

ग्रामपंचायत-चौरभटी, ब्लॉक-जतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नाथू लाल राठौर बता रहे हैं की उनके गांव ऊपर टोला बसुराहन मोहल्ला में 2 वर्ष पूर्व राजीव गांधी ऊर्जा मिशन के तहत बिजली के ट्रांसफार्मर लगाये गए थे| और लाईन चालू कर दी गयी थी, पर उसमे बिजली नहीं आई। और अभी वह जला पड़ा है। उन्होने ग्राम पंचायत से लेकर बिजली विभाग सभी जगह लिखित में शिकायत करी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ। और न ही विधुत विभाग से कोई कर्मचारी ट्रांसफार्मर देखने आया। वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:
J.E.@9425185281, A.E@ 9425185263, जिलाधिकारी@8989011707.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: ANUPPUR JATIHRI MP NATHULAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »