बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
समय की कीमत...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
एक वर्ष की कीमत पूछिये उस विद्यार्थी से-
जिसने वर्ष भर मेहनत की-
किन्तु अंतिम परिक्षा में अमुत्य हो गया-
एक सप्ताह की कीमत पूछिये-
साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक से... (AR)
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
पारा में नल जल योजना का लाभ दिलाने की मदद करें...
ग्राम-दैगंवा पारा, पंचायत-डिलमिली, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निवासी बता रहे हैं कि पारा के पानी की समस्या है, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम सरकार और सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पारा में नल जल योजना के तहत पानी की सुविधा करायें, जिससे गाँव में पानी की समस्या हल हो सके|
सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. संपर्क नंबर@7974711883. (177557) (AR)
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारे गाँव की हैंडपंप ख़राब हैं, पानी की दिक्कतें होती हैं, कृपया हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें...
ग्राम-दोकम, पंचायत-बिर्गाली, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनुराम पोयाम बता रहे हैं हैंडपंप खराब पानी की समस्या हमारे गाँव में 7 घरों की संख्या हैं जहा पर हैंडपंप होने की वजह से पानी की बड़ी दिक्कत होती हैं और पानी की समस्या को लेकर सौर उर्जा पानी पंप के लिए आवेदन भी किया गया था किन्तु कोई सुनवाई नही हुआ इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों को अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके सौर उर्जा पानी पंप व्यवस्था कराने में सहयोग करें: संपर्क@7646980155, PHE@9406078557 (177848) RK
Posted on: Sep 24, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बारिश के भरोसे खेती होती है, बांध बन जाने से सिंचाई की सुविधा होगी...
भाटागुड़ा, ग्राम पंचायत-लेंड्रा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संपत सिंह सेठिया बता रहे हैं, उनके गाँव में सिंचाई के लिये कोई सुविधा नहीं है| बारिश के भरोसे खेती होती है| गांव के पास एक नाला जिसमे बांध बन जाये या फारेस्ट विभाग द्वारा जो बांध बना है उसमे गेट लग जाये तब पानी रुक सकता है| इससे समस्या हल हो सकती है| संबंधित विषय पर जानकारी और मदद के लिये कृपया दिये नंबरों पर संपर्क करें| सरपंच@6266251417, CEO@7835814506, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@6263672229. (176869) (AR)
