कैसे गिराये कोई तुम्हे जब बुलंद हो हौसले...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
कैसे गिराये कोई तुम्हे जब हो तुम्हारे बुलंद हौसले-
एक एक कदम आगे बढ़े तो कैसे न मिले मंजिले-
दो हाथ दो पाँव तैयार हो कैसे न मुस्किले टले-
प्यार जो हो हर एक से तो दिल कैसे नफरत पले-
रुकने का तो सवाल ही नहीं जब हम घर से निकल पड़े-
क्या दुश्मन क्या दोस्त हमारे राह में जब चल पड़े-
कैसे गिराये कोई तुम्हे जब बुलंद हो हौसले... (AR)

Posted on: Sep 25, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

तेरा जनम दिवस तो कान्हा, घर घर लोग मनाये...भजन-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
जन्माष्टमी, जन्माष्टमी, जन्माष्टमी, जन्माष्टमी-
तेरा जनम दिवस तो कान्हा-
घर घर लोग मनाये-
होत प्रफुल्लित नर नारी सब-
झूमे नाचे गयें-
तेरी कृपा से अम्बर धरती-
जन्माष्टमी, जन्माष्टमी, जन्माष्टमी, जन्माष्टमी... (AR)

Posted on: Sep 24, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आमा हल्दी के औषधीय उपयोग...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आमा हल्दी के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| चोट लगने पर खून जम जाने या गांठ बन जाने की स्थिती में आमा हल्दी का महीन चूर्ण बनाकर सरसों के तेल में गुनगुना कर चोट लगे भाग पर लगायें| ऐसा करने से आराम मिल सकता है| 5 दिन तक लेप लगा सकते हैं| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Sep 24, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

जनम तेरा बातो ही बीती गयो...भजन-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक भजन सुना रहे हैं:
जनम तेरा बातो ही बीती गयो-
रे तूने कबहूँ न कृष्ण कहेयो-
पांच बरस का भोला भाला-
अब तो बीत गयो-
मगर सती की माया के कारण-
देश विदेश गयो-
रे तूने कबहूँ न कृष्ण कहेयो... (AR)

Posted on: Sep 24, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

ज्यादा लालच नहीं करना चाहिये...कहानी-

एक व्यक्ति के पास एक मुर्गी थी जो प्रतिदिन एक सोने के अंडे दिया करती थी| उसके अंडे बेचकर वह आमिर हो गया| उसका लालच बढ़ता गया और एक दिन उस व्यक्ति ने सोंचा क्यों न मै सरे अंडे एक साथ निकाल लूँ, ऐसा सोचकर वह मुर्गी को मार दिया लेकिन उसे अंडे नहीं मिले| इससे सीख मिलती है ज्यादा लालच नहीं करना चाहिये|(AR)

Posted on: Sep 24, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »