लॉकडाउन के बाद शहर से गाँव आये, पर हमारे पास काम नहीं, हमे रोजगार दिलवाने में मदद करें...
ग्राम- छतैनी ब्लॉक-जवा थाना-पनवार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से राजनारायण वर्मा बता रहें है कि मै लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसा था और बड़ी मुश्किल से भूखे प्यासे किसी तरह अभी घर आ गया हूँ पर गांव में भी काम नहीं मिल रहा है और मेरे जैसे ऐसे ही दर्जनों और मज़दूर हैं हम सब परेशान हैं | सरकार द्वारा कहा गया था कि वापस आने वालों के खाते में एक हज़ार रू दिया जाएगा पर हम लोगों में से किसी के भी खाते में वह पैसा नहीं आया है | सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके गांव में काम चालू करने का प्रयास करें : जवा CEO@9407803480, SDM@9750859545. संपर्क नम्बर@7485961830. (169545)
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAJNARAYAN VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
काम के लिए गुजरात गए थे, लौटे हैं तो गाँव में न पानी है न काम, पूरे हैंडपंप सालों से खराब है...
ग्राम-गुड, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में मौजेलाल आदिवासी और सोमनाथ कोल हैं जो बता रहे है कि लम्बे समय से ग्राम गुड के हैण्डपम्प पुरे जाम है पानी नहीं निकलता है बहुत दूर से पानी लाकर पीते है | दूर से साइकिल में पानी लाकर पीने में बहुत परेशानी हो रही है |मंगल बता रहे हैं काम करने गुजरात गए हैं बड़ी मुश्किल से लौटे हैं तो गाँव में पीने का पानी भी नहीं है और कोई काम भी नहीं है हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए PHE विभाग के कर्मचारियों के पास शिकायत करते है तो बोलते है कि हैण्डपम्प चालू है और हैण्डपम्प को खोलकर चले जाते है और बोलते है नहीं सुधरेगा | |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : SDM@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723.
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA HANDPUMP PROBLEM JAGDISH MOUJELAL ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
शहर से लौटे हैं, गाँव में कोई रोजगार नहीं, खाने को राशन भी नहीं है, कृपया रोजगार दिलवाएं...
ग्राम-मांझीपुर ब्लाक-बुआबिछिया जिला मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ मुकेश कुमार अहिरवार, पंचमलाल बता रहें है कि लॉकडाउन में बाहर फसें थे अभी गांव आ गए है हमे रोजगार नहीं मिल रहा है न ही गांव में रोजगार मिल पाता है और रोजगार खोजते-खोजते बहुत परेशान होते है ग्राम पंचायत से भी कोई मजदूरी नहीं मिलती है और न ही पंचायत में उनका नाम जुड़ा है उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है बांस के टटिया का मकान हैं अभी उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हमे रोजगार दिलाने का प्रयास करें संपर्क नंबर@9301321598. सचिव@8987893744, सांसद@9868180495.
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANDLA MP MUKESH KUMAR AHIRWAR SONG SONTOSH AHIRWAR VICTIMS REGISTER
कंपनी का काम बंद होने की वजह से घर पे खाली बैठे है, राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...
प्रेमपाल जिला-बदायूँ उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे गौतम बुद्ध नगर सेक्टर 135 वजिदपुर नोएडा में रहते है वे सफाई कर्मचारी का काम करते थे घर में 5 लोग रहते है लॉकडाउन के कारण कंपनी का बंद होने की वजह से घर पे खाली बैठे है राशन की समस्या है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें :संपर्क नंबर@9599398652. (169506) NM
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP PAAL PREM SONG VICTIMS REGISTER
तमिलनाडु से मुश्किल से पैदल वापस आये पर गाँव में कोई काम नहीं, काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ मोनू कोल, गुड्डन कोल, रजनीश कुमार, रानू कोल, वे लोग तमिलनाडु काम करने गए थे पैदल बड़ी मुश्किल से वापस आए हैं और बता रहे है कि जब लौटे है तब से उनके पास कोई काम नहीं है, घर में बैठे हुए है | उनके पास खाने पीने के लिए राशन भी नहीं है| वे लोग काम की मांग कर रहे है, सरकार द्वारा जो एक हजार मिलना था वो भी नहीं मिला है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने का प्रयास करें : S.D.M.@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723. (169490)
